ब्रेकिंग
कोतवाली पुलिस की जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई, 1.46 लाख रुपये नकद बरामद, 17 आरोपियों के खिलाफ पब्लिक गेम... संस्कार नहीं है तो जीवन शून्य है-उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा, मल्हारगढ़ में सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय... सागर जिले की बंडा तहसील में नकली शराब से हुईं मौतों के मामले में मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर ... सागर जहरीली शराब कांड पर जीतू पटवारी का सरकार पर हमला, बोले-शराब माफियाओं का कब्जा 4695 पदों की नई भर्ती पर घमासान, मध्यप्रदेश सरकार के गुड गवर्नेंस पर 9300 जनसेवा मित्रों के सवाल,“कु... सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी मंदसौर पुलिस ने अंतरराज्यीय बागरिया गैंग का किया पर्दाफाश, 5 राज्यों में 17 स्थानों पर नकबजनी की वार... उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा रविवार को भाजपा की जिला बैठक एवं कार्यशाला में होगें शामिल गरोठ के वार्ड एक मे सड़क के गड्ढों से परेशान जनता, धरने की चेतावनी शिक्षक दिवस पर ‘हमारे शिक्षक ऐप’ का सिस्टम गड़बड़ाया.!, स्कूल में मौजूद शिक्षकों को मिला ‘अनुपस्थित’ क...

विधायक माधव मारू ने की लाडली बहना योजना की समीक्षा, श्री मारू ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका घर घर पहुँच सम्पर्क करें

नीमच । पुरे प्रदेश मे मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना प्रगति पर है। नीमच जिाला के मनासा जनपद पंचायत सभाकक्ष में गुरुवार को सरपंच, सचिव, महिला बाल विकास, पीएचई आदि अधिकारियो की बैठक हुई। इसमे मनासा विधायक अनिरूद्ध मारू ने लाडली बहना योजना और गर्मी को देखते हुए पेयजल योजना की समीक्षा की ओर आवश्यक निर्देश दिए। एसडीएम पवन बारिया, जनपद सीईओ डीएस मेशराम, जनपद उपाध्यक्ष मोहन गुर्जर, सरपंच संघ जिलाध्यक्ष आनंद श्रीवास्तव, पीएचई प्रभारी एसडीओ श्री व्यास आदि बैठक में उपस्थित थे।
विधायक श्री मारू ने पेयजल की समीक्षा करते हुए कहा गर्मी में कही पानी की समस्या ना हो। ऐसे गांव को चिन्हित करें जहां पानी की कमी हो सकती है। वहा समय रहते पेयजल की व्यवस्था करे। यदि कही निजी कुआ, ट्यूबवेल अधिग्रहण करने की आवश्यकता हो, तो वहां सबंधित से समन्वय कर व्यवस्था करें। जल जीवन मिशन योजना से जिले ओर विधानसभा के हर घर तक नल से जल पहुचाने का काम भी शुरू हो गया। गांव गांव योजना में लगने वाले पाइप पहुँच गए है। योजना पूरी होने पर विधानसभा क्षेत्र में पेयजल की समस्या पूरी तरह खत्म हो जाएगी।
इस दौरान पंचायत वार पेयजल आपूर्ति की समीक्षा की। पीएचई, पंचायत सरपँच सचिव एवं उपस्थित अधिकारियो को आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए।
उक्त बैठक में श्री मारू ने लाडली बहना योजना की भी समीक्षा की। श्री मारू ने कहा महिला बाल विकास का लाडली बहना योजना में पूरा पूरा सहयोग मिले। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका उक्त कार्य मे रुचि ले। अभी तक जो भी काम हुआ है, उससे और तेजी लाने की आवश्यक है। श्री मारू ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका घर घर पहुँच सम्पर्क करें और जो भी पात्र है और अभी तक उनका आवेदन नही हुआ है उनकी ईकेवायसी कर आवेदन फार्म भरवाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.