ब्रेकिंग
अवैध शराब के साथ तीन आरोपी पकड़े, सुवासरा पुलिस की कार्रवाईःतीन अलग-अलग मामलों में 82 क्वार्टर देशी श... अष्टमुखी श्री पशुपतिनाथ का भव्य छप्पन भोग श्रृंगार, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु; भक्ति के रंग में सज... कोतवाली पुलिस की जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई, 1.46 लाख रुपये नकद बरामद, 17 आरोपियों के खिलाफ पब्लिक गेम... संस्कार नहीं है तो जीवन शून्य है-उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा, मल्हारगढ़ में सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय... सागर जिले की बंडा तहसील में नकली शराब से हुईं मौतों के मामले में मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर ... सागर जहरीली शराब कांड पर जीतू पटवारी का सरकार पर हमला, बोले-शराब माफियाओं का कब्जा 4695 पदों की नई भर्ती पर घमासान, मध्यप्रदेश सरकार के गुड गवर्नेंस पर 9300 जनसेवा मित्रों के सवाल,“कु... सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी मंदसौर पुलिस ने अंतरराज्यीय बागरिया गैंग का किया पर्दाफाश, 5 राज्यों में 17 स्थानों पर नकबजनी की वार... उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा रविवार को भाजपा की जिला बैठक एवं कार्यशाला में होगें शामिल

कोतवाली पुलिस की जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई, 1.46 लाख रुपये नकद बरामद, 17 आरोपियों के खिलाफ पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज

Madhya Pardesh / मंदसौर। मध्यप्रदेश, जिला मंदसौर मुख्यालय पर जुआ एवं सट्टा गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शहर कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लक्ष्मण दरवाजा क्षेत्र से जुआ खेलते हुए 17 आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1 लाख 46 हजार 250 रुपये की नकदी बरामद की है। मामले में आरोपियों के विरुद्ध पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक मंदसौर विनोद कुमार मीणा द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को जुआ एवं सट्टा खेलने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर टी.एस. बघेल सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक मंदसौर जितेन्द्र सिंह भास्कर के निर्देशन तथा थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह राठौर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, 5 एवं 6 सितंबर 2026 की दरमियानी रात में मुखबिर से सूचना मिली थी कि शहर किला स्थित लक्ष्मण दरवाजा क्षेत्र के पास कुछ लोग हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर दबिश देकर जुआ खेल रहे 17 आरोपियों को पकड़ा। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 556/2026, 557/2026, 558/2026 एवं 559/2026 के तहत पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट की धारा 3/4 एवं संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से कुल ₹1,46,250 नकद जप्त किया है। कार्रवाई में उनि शैलेन्द्र सिंह कनेश, प्रआर विनोद नामदेव, प्रआर कमलेश भदौरिया, प्रआर राकेश मईड़ा, आर हरिश राठौर, आर आशुतोष गिरी, आर राहुल शुक्ला, आर अरुण पंवार, आर ईश्वर धाकड़, आर रंजीत सिंह, आर समरथ चौहान, आर लक्ष्मण भाटी, आर वी.पी. सिंह एवं आर सागर नोकेया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इन 17 आरोपियों के खिलाफ पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज
भगवान पिता प्रेम मेघनानी, उम्र 40 वर्ष, निवासी हनुमान नगर, मंदसौर। रणजीत उर्फ रंगीला पिता बाबूलाल भाटी, उम्र 44 वर्ष, निवासी नई आबादी, प्रतापगढ़। अशोक पिता गिरधारीलाल होतवानी, उम्र 48 वर्ष, निवासी लक्ष्मण दरवाजा, मंदसौर। अख्तर उर्फ भुरिया पिता शेर मोहम्मद शाह, उम्र 40 वर्ष, निवासी मर्दादीन मोहल्ला, मंदसौर। बबलू उर्फ भगवानदास पिता घनश्याम सिंधी, उम्र 42 वर्ष, निवासी दशरथ नगर, मंदसौर। जाहीद पिता वाजिद मेवाती, उम्र 36 वर्ष, निवासी साई मंदिर के पास, अभिनंदन कॉलोनी, मंदसौर। फरियाद पिता शमसुउद्दीन पेमला, उम्र 47 वर्ष, निवासी किटियानी, मंदसौर। विशाल पिता महावीर राजपूत, उम्र 20 वर्ष, निवासी खानपुरा, मंदसौर। हैदर पिता आमीन मेव, उम्र 32 वर्ष, निवासी दौलतपुरा, मंदसौर। शाबीर पिता बफाती हड्डी, उम्र 52 वर्ष, निवासी ग्राम मुल्तानपुरा, थाना वायडीनगर, मंदसौर। राहुल पिता अरुण मोची, उम्र 35 वर्ष, निवासी खानपुरा, मंदसौर। फारुख उर्फ नड्डा पिता अहमद मथारिया, उम्र 46 वर्ष, निवासी नाहर सैयद, मंदसौर। लवि पिता राजेश शर्मा, उम्र 36 वर्ष, निवासी गांधी नगर, मंदसौर। रवि पिता दिनेश अग्रवाल, उम्र 32 वर्ष, निवासी शनि विहार कॉलोनी, मंदसौर। राहुल पिता खेमचंद जीनगर, उम्र 38 वर्ष, निवासी प्रतापगढ़ रोड, खानपुरा, मंदसौर। जय पिता दिनेश अग्रवाल, उम्र 26 वर्ष, निवासी शनि विहार कॉलोनी, मंदसौर। पंकज पिता पूनमचंद माली, उम्र 34 वर्ष, निवासी खिलचीपुरा, मंदसौर।

Leave A Reply

Your email address will not be published.