ब्रेकिंग
अवैध शराब के साथ तीन आरोपी पकड़े, सुवासरा पुलिस की कार्रवाईःतीन अलग-अलग मामलों में 82 क्वार्टर देशी श... अष्टमुखी श्री पशुपतिनाथ का भव्य छप्पन भोग श्रृंगार, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु; भक्ति के रंग में सज... कोतवाली पुलिस की जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई, 1.46 लाख रुपये नकद बरामद, 17 आरोपियों के खिलाफ पब्लिक गेम... संस्कार नहीं है तो जीवन शून्य है-उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा, मल्हारगढ़ में सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय... सागर जिले की बंडा तहसील में नकली शराब से हुईं मौतों के मामले में मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर ... सागर जहरीली शराब कांड पर जीतू पटवारी का सरकार पर हमला, बोले-शराब माफियाओं का कब्जा 4695 पदों की नई भर्ती पर घमासान, मध्यप्रदेश सरकार के गुड गवर्नेंस पर 9300 जनसेवा मित्रों के सवाल,“कु... सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी मंदसौर पुलिस ने अंतरराज्यीय बागरिया गैंग का किया पर्दाफाश, 5 राज्यों में 17 स्थानों पर नकबजनी की वार... उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा रविवार को भाजपा की जिला बैठक एवं कार्यशाला में होगें शामिल

सागर जहरीली शराब कांड पर जीतू पटवारी का सरकार पर हमला, बोले-शराब माफियाओं का कब्जा

ग्वालियर, मध्यप्रदेश। सागर में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से छह लोगों की मौत के मामले को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मध्यप्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने घटना को सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला बताते हुए मामले की न्यायिक जांच की मांग की है। जीतू पटवारी ने कहा कि यह घटना पहली बार नहीं हुई है। उनके अनुसार, सागर में पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। उन्होंने दावा किया कि वे स्वयं सागर पहुंचे थे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की थी। पटवारी ने कहा कि प्रदेश में शराब माफियाओं के प्रभाव को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि नशे की समस्या से कई परिवार परेशान हैं और माता-पिता अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित हैं।

24 घंटे में कार्रवाई की मांग

कांग्रेस नेता ने मामले की न्यायिक जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि कथित शराब माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि दोषियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाए। पटवारी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस घटना से मध्यप्रदेश सरकार का “असली चेहरा” जनता के सामने आया है और प्रदेश की जनता इसका जवाब देगी।

विश्वविद्यालय का नाम बदलने के मुद्दे पर भी बोले

ग्वालियर में मीडिया से चर्चा के दौरान पटवारी ने राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का नाम बदले जाने के मुद्दे पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सरकार को नाम बदलने के बजाय प्रदेश में सामने आ रही गंभीर समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने सागर की घटना को लेकर सरकार से तत्काल कार्रवाई, न्यायिक जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कठोर कदम उठाने की मांग दोहराई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.