ब्रेकिंग
आगर-मालवा में पटवारी 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार स्मार्ट मीटरों से बढ़े बिलों पर मंदसौर शहर में भड़का जनाक्रोश, नागरिकों ने दी आंदोलन की चेतावनी राज्यसभा चुनाव: भाजपा ने फिर चौंकाया, संगठन के सिपाही रजनीश अग्रवाल को बनाया उम्मीदवार कांग्रेस पार्टी ने मीनाक्षी नटराजन को राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया : संक्षिप्त परिचय भोपाल में आंधी-अंधड़ से चरमराई बिजली व्यवस्था, बहाली के लिए युद्ध स्तर पर जुटी टीमें मध्य प्रदेश के भोपाल-ग्वालियर समेत 40 जिलों में होगी झमाझम बारिश महिला किसान की जमीन के नामांतरण के बदले रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, लोकायुक्त की कार्रवाई "मंदसौर वन विभाग में लोकायुक्त का शिकंजा: 3 हजार की रिश्वत लेते स्थापना शाखा प्रभारी रंगे हाथ गिरफ्त... प्रधानमंत्री ने वर्ष 2022 तक हर व्यक्ति को पक्का घर उपलब्ध कराने का वादा किया था, लेकिन आज भी बड़ी सं... ‘जल मंदिर का शुभारंभ, विश्व तंबाकू नियंत्रण दिवस मनाया, मंदसौर कलेक्टर की समीक्षा बेठक सम्पन्न

किशोर भारती प्रशिक्षण वर्ग का समापन, सकोरे वितरण कर दिया प्राणी सेवा व पर्यावरण संरक्षण का संदेशः विशेष रिपोर्ट -सत्येंद्र साहू

भोपाल। मध्यप्रदेश, भोपाल महानगर के वनवासी कन्या छात्रावास में आयोजित दो दिवसीय किशोर भारती प्रशिक्षण वर्ग का समापन रविवार को उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। प्रशिक्षण वर्ग के समापन अवसर पर सर्वोदय सामाजिक संस्था द्वारा सकोरे वितरण कर प्राणी सेवा, पर्यावरण संरक्षण और अहिंसा का संदेश दिया गया।

30 से 31 मई तक आयोजित इस प्रशिक्षण वर्ग में भोपाल महानगर की विभिन्न बस्तियों से आए 68 किशोर युवाओं ने भाग लिया। वर्ग का उद्देश्य कार्यकर्ता निर्माण, व्यक्तित्व विकास, संगठन विस्तार तथा समाज सेवा के कार्यों को गति देना रहा। प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को नेतृत्व क्षमता, सामाजिक दायित्व, बस्तियों की समस्याओं के समाधान और राष्ट्र निर्माण में सहभागिता जैसे विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया।

वर्ग में देशभक्ति गीत, वंदे मातरम्, महापुरुषों के प्रेरक प्रसंग और बौद्धिक सत्रों का आयोजन भी किया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिव मंगल उपस्थित रहे। वहीं हरभजन शिवहरे, करण कौशिक, शरद भार्गव और सत्येंद्र साहू विशेष रूप से मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान सर्वोदय सामाजिक संस्था द्वारा अहिंसा महामहोत्सव-2026 के तहत सकोरे वितरित किए गए और लोगों को भीषण गर्मी में पक्षियों एवं मूक प्राणियों के लिए पानी की व्यवस्था करने का संदेश दिया गया। संस्था के अध्यक्ष पंकज जैन ने कहा कि जीवों की सेवा और पर्यावरण संरक्षण सामाजिक जिम्मेदारी का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

कार्यक्रम का संचालन रत्नेश जी ने किया, जबकि सीमा हजारे की भी विशेष उपस्थिति रही। समापन समारोह में समाजसेवियों, पर्यावरण प्रेमियों और स्थानीय नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया। विशेष रिपोर्ट -सत्येंद्र साहू भोपाल (मध्यप्रदे)

Leave A Reply

Your email address will not be published.