मंदसौर कृषी उपज मंडी ठप्प, मंण्डी सचिव की और से सुचना जारी- आगामी आदेश (सूचना प्रसारित होने) तक मण्डी प्रांगण में क्रय-विक्रय का कार्य बंद रहेगा, 15 जनवरी गुरूवार को व्यापारी संघ एसडीएम कार्यालय में, हम्माल संघ थाने में, किसान मंडी कार्यलय के बाहर सड़क पर धरने पर बैठे रहे
मंदसौर। मध्यप्रदेश, मंदसौर कृषी उपज मंडी में हम्माल-व्यापारी के झगड़े मे किसान तीन दिन से परेशान हो रहे। व्यापारीयों ने माल खरीदी ठप कर दी जिसके चलते कल गुरूवार को किसानों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए सड़क पर बेठकर विरोध जताया। किसानों द्वारा महू-नीमच हाईवे जाम किया तो वायडी नगर पुलिस ने मौके पर जाकर समझाईश दी। किसानों का चक्काजाम से कई समय यातायात बाधित रहा। किसानों का आरोप है की 12 जनवरी को मात्र एक घंटा निलामी चली, फिर 13 को हम्माल और व्यापारी के विवद के चलते मंडी बंद कर दी, 14 को मकर संक्रात के कारण मंडभ् बंद रही और गुरूवार को भी व्यापारीयों ने मंडी मे निलामी नही चालु की तो ऐसे मे किसान आक्रोशित नही होगे तो क्या करेगें.!
बताऐं, मंदसौर कृषि उपज मंडी में बीते दो दिनों से चल रहे हम्माल और व्यापारियों के विवाद का खामियाजा अब किसानों को भुगतना पड़ रहा है। गुरुवार को मंडी में किसानों का माल नहीं खरीदे जाने से नाराज किसानों ने मंडी के बाहर धरना प्रदर्शन करते हुए महू-नीमच हाईवे परजानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत उस समय हुई जब मंडी में एक हम्माल माल उतारने गया था। इसी दौरान व्यापारी के काउंटर पर रखी बारदाने की बोरी फट गई, जिसको लेकर हम्माल और व्यापारी के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इसके बाद से ही मंडी में तनाव की स्थिति बनी हुई है। एक दिन पहले मंडी बंद रही थी बताया जा रहा है कि 13 तारीख को आधे दिन मंडी बंद रही, वहीं 14 तारीख को शासकीय अवकाश होने के कारण मंडी पूरी तरह बंद थी। गुरुवार को भी व्यापारियों द्वारा किसानों का माल नहीं खरीदा जा रहा है, जिससे किसान आक्रोशित हो गए और मंडी के बाहर धरने पर बैठ गए।किसानों का कहना है कि वे दूर-दराज के गांवों से अपनी उपज लेकर मंडी पहुंचे हैं, लेकिन यदि समय पर फसल की बिक्री नहीं हुई तो उनकी फसल खराब हो जाएगी और उन्हें उचित दाम भी नहीं मिल पाएंगे। किसानों की मांग है कि व्यापारी तत्काल उनका माल खरीदें, ताकि उन्हें नुकसान से बचाया जा सके। प्रदर्शन के चलते महू-नीमच हाईवे पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है। समाचार लिखे जाने तक मौके पर पुलिस बल तैनात ने स्थिति को संभालने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन किसान प्रदर्शन खत्म करने को तैयार नहीं हैं और सड़क से किसी भी वाहन को गुजरने नहीं दिया जा रहा है। किसानों का चक्काजाम से कई समय यातायात बाधित रहा। किसानों की मांग है कि व्यापारी तत्काल उनका माल खरीदें, ताकि उन्हें नुकसान से बचाया जा सके।
मंण्डी सचिव की और से सुचना जारी
कृषी उपज मंण्डी समिति सचिव द्वारा सुचना जारी-सर्व संबंधित कृषक बंधु, व्यापारी बंधु एवं हम्माल तुलावटी बंधु को एतद् द्वारा सूचित किया जाता हैं कि दिनांक 13/01/2026 को मण्डी में कार्यरत अनुज्ञप्तिधारी व्यापारी एवं अनुज्ञप्तिधारी हम्माल के मध्य विवाद से उत्पन्न स्थिति के कारण दशपुर मण्डी व्यापारी संघ मंदसौर एवं दशपुर मण्डी हम्माल संघ मंदसौर के बीच आपसी सामंजस्य नहीं होने से मण्डी प्रांगण में आई कृषि उपज का विक्रय नहीं हो पाया हैं। मण्डी समिति तथा पुलिस प्रशासन द्वारा हर संभव प्रयास करने के बाद भी उभय पक्षों के मध्य सहमति नहीं बन पाई हैं। कानून व्यवस्था एवं लोक हित को ध्यान में रखते हुये समस्त कृत्यकारियों को एतद द्वारा सूचित किया जाता हैं कि आगामी आदेश (सूचना प्रसारित होने) तक मण्डी प्रांगण में क्रय-विक्रय का कार्य बंद रहेगा। कोई भी कृषक बंधु अपनी कृषि उपज मण्डी प्रांगण मंदसौर में विक्रय हेतु नहीं लावें। पर्वतसिंह सिसोदिया-मंण्डी सचिव मंदसौर (म.प्र.)
