ब्रेकिंग
आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला कृष्ण मंदिरों में आज गूंजेगा जय कन्हैया लाल की, जन्माष्टमी पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, बांके-बिहार... भानपुरा पुलिस की सट्टा एक्ट के तहत कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई शेरगढ़ में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा-प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्म दिवस पर 17 सितंबर को महाकाल महालोक म... शराब से भरी एक पिकअप वाहन को जब्त किया गया। हालांकि, वाहन चालक मौके से फरार हो गया। एक महिला पकड़ाई 5...

प्रधानमंत्री ने वर्ष 2022 तक हर व्यक्ति को पक्का घर उपलब्ध कराने का वादा किया था, लेकिन आज भी बड़ी संख्या में लोग आवास से वंचित,नीमच में जीतू पटवारी का केंद्र सरकार पर हमला, कहाः परिवर्तन ही समस्याओं का समाधान

नीमच। मध्यप्रदेश, संगठन सृजन अभियान के तहत आयोजित कांग्रेस के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने हाल ही में छत गिरने से मां-बेटे की मौत की घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं सरकार के विकास के दावों पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं।

पटवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने वर्ष 2022 तक हर व्यक्ति को पक्का घर उपलब्ध कराने का वादा किया था, लेकिन आज भी बड़ी संख्या में लोग आवास से वंचित हैं। उन्होंने कहा कि जिस मां और बेटे ने छत गिरने से दम तोड़ दिया, वह घटना नए भारत की वास्तविक तस्वीर को सामने लाती है। इस तरह की स्थिति की जितनी निंदा की जाए, वह कम है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने आर्थिक मुद्दों को उठाते हुए कहा कि सरकार ने लोगों की आय बढ़ाने के बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन पिछले 12 वर्षों में आम नागरिक की आर्थिक स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से सवाल करते हुए कहा कि यदि किसी की आय वास्तव में बढ़ी हो तो वह बताए।

उन्होंने कहा कि जनता के सामने रोजगार, महंगाई, आवास और आय से जुड़े कई गंभीर प्रश्न हैं, जिनके उत्तर मौजूदा व्यवस्था के पास नहीं हैं। इन समस्याओं के समाधान के लिए परिवर्तन आवश्यक है। पटवारी ने कार्यकर्ताओं से जनहित के मुद्दों को मजबूती से जनता के बीच ले जाने और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में जिले के नगर, मंडल और ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Image

Leave A Reply

Your email address will not be published.