मंदसौर पुलिस ने अंतरराज्यीय बागरिया गैंग का किया पर्दाफाश, 5 राज्यों में 17 स्थानों पर नकबजनी की वारदातों का खुलासा, 20 लाख के सोने-चांदी के जेवर बरामद
Madhya Pardesh / मंदसौर। संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए मंदसौर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 5 राज्यों में 17 अलग-अलग स्थानों पर नकबजनी की वारदातों को अंजाम देने वाली अंतरराज्यीय बागरिया गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गैंग के 6 आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों के कब्जे से करीब 20 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण तथा वारदात में प्रयुक्त औजार बरामद किए गए हैं।
मकान का ताला तोड़कर की थी चोरी
पुलिस के अनुसार, 18 जुलाई 2026 को थाना कोतवाली मंदसौर में एक मकान में चोरी की शिकायत प्राप्त हुई थी। अज्ञात बदमाश मकान के गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे और अलमारियों के गेट खोलकर करीब 20 हजार रुपये नकद तथा सोने-चांदी के पुराने आभूषण चोरी कर ले गए थे। मामले में थाना कोतवाली मंदसौर पर अपराध क्रमांक 465/2026, धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। जांच के दौरान पुलिस को बागरिया गैंग से जुड़े आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिले। पूछताछ में आरोपियों ने कुल 17 अलग-अलग स्थानों पर चोरी की वारदातें करना स्वीकार किया।
इन राज्यों और शहरों में की वारदातें
पुलिस के मुताबिक गैंग के सदस्यों ने मिलकर मंदसौर सहित इंदौर, रतलाम, आगरा, राजसमंद, नाथद्वारा, उदयपुर, मालेगांव, धुलिया, दिल्ली और गुरुग्राम सहित विभिन्न स्थानों पर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। संबंधित थानों में आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग अपराध दर्ज पाए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 20 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए हैं। इसके अलावा चोरी की वारदातों में प्रयुक्त औजार भी जब्त किए गए, जिनमें 2 टीमी, 1 इलेक्ट्रॉनिक कटर, 2 ग्लायस तथा 1 प्लास्टिक प्लास शामिल हैं।
छह आरोपी गिरफ्तार
शिवराम उर्फ हनुमान पिता लादूराम बागरिया, निवासी ग्राम देवरिया कला, जिला अजमेर,
सावरा पिता रमेश बागरिया, निवासी चंपानेरी, जिला अजमेर,
सूरज पिता रमेश बागरिया, निवासी चंपानेरी, जिला अजमेर,
मंदसौबढ़िया उर्फ सांवरा, निवासी ग्राम कुसायता,
उमराव पिता लादूराम लोहार, निवासी कोटिया, जिला भीलवाड़ा, हाल मुकाम विजयनगर, ब्यावर,
कालुराम पिता रतनलाल बागरिया, निवासी चंपानेरी, जिला अजमेर,
इनकी रही सराहनीय भूमिका
पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली मंदसौर निरीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह राठौर, थाना प्रभारी नाहरगढ़ निरीक्षक वरुण तिवारी, उनि शैलेन्द्र सिंह कनेश, उनि संदीप मौर्य, प्रआर उमंग शर्मा, प्रआर अर्जुन सिंह राठौर, प्रआर हरिश यादव, प्रआर आशीष बैरागी (सायबर सेल), प्रआर मनिष बघेल (सायबर सेल), प्रआर मुजफ्फरुद्दीन (सायबर सेल), आर हरिश राठौर, आर आशुतोष, आर मंगल एवं आर शैलेन्द्र सिंह सहित पुलिस टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।