ब्रेकिंग
शिक्षक दिवस पर ‘हमारे शिक्षक ऐप’ का सिस्टम गड़बड़ाया.!, स्कूल में मौजूद शिक्षकों को मिला ‘अनुपस्थित’ क... किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस... आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला कृष्ण मंदिरों में आज गूंजेगा जय कन्हैया लाल की, जन्माष्टमी पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, बांके-बिहार... भानपुरा पुलिस की सट्टा एक्ट के तहत कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई शेरगढ़ में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इंदौर पहंचे, कल महू स्थित बाबा साहब अंबेडकर की जन्मस्थली पर जाएंगे।

इंदौर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इंदौर पहंचे, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामायण सिंह पटेल, उपाध्यक्ष आरएस यादव, प्रदेश महासचिव चंद्रभान यादव, प्रदेश प्रवक्ता हंस मुनवल्ली, रणवीर यादव, जिला अध्यक्ष देवेंद्र प्रतापसिंह, दिलीप मिश्रा,केआर यादव, बाबूलाल रेनवाल, भारतसिंह यादव, एडवोकेट राजेंद्र यादव,अजय यादव तथा शहर अध्यक्ष रजनीश जैन ने गुलाब के फूल और गुलदस्ते से उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा में यादव ने कहा कि जब तक देश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार रहेगी, तब तक संविधान खतरे में रहेगा। बाबा साहब अंबेडकर द्वारा दिए गए अधिकार खतरे में रहेंगे। राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त होने के सवाल पर यादव ने कोई टिप्पणी नहीं की देवी अहिल्या बाई इंटरनेशनल एयरपोर्ट इंदौर के सपा नेता बंते यादव से मिलने उनके निवास के लिए रवाना हुए। अखिलेश पूर्व सांसद कल्याण जैन से मिलने उनके आवास पर गए। वे कल 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के अवसर पर महू स्थित बाबा साहब अंबेडकर की जन्मस्थली पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए आए हैं। वे वहां कल जाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.