ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश में 21 साल बाद मध्यप्रदेश में नई लोक परिवहन व्यवस्था की शुरुआत, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन स... मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को अनंत चतुर्दशी, मेक इन इंडिया’ के 12 वर्ष पूर्ण होने पर... प्रधानमंत्री श्री मोदी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सात सूत्रों को बताया सेवा यात्रा की आत्मा आज अनंत चतुर्दशी पर आज होगा गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन, सूर्यास्त से पहले विसर्जन की परंपरा, मिट्टी ... अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान, मंदसौर जिला पुलिस अधीक्षक निदेर्शन मे छह मामलों में कार्रवाई, सट... मंदसौर वायडीनगर थाना क्षेत्रः सोलर प्लांट से करीब 6 किमी लंबी डीसी केबल चोरी दलौदा पुलिस की कार्रवाई- 40 ग्राम स्मैक और 1.5 किलो डोडाचूरा जब्त, मोटरसाइकिल और मोबाइल सहित करीब 4.... मारपीट करने वाले पति-पत्नी को 03-03 माह का सश्रम कारावास। मध्यप्रदेश, नीमच जिला के 2 व्यक्ति अर्थदण्... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाईःभावगढ़ में दो सहित अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 6 ... मंदसौर के जैन स्कूल के पास सट्टे पर हार-जीत का दांव लगाते आरोपी को पुलिस ने पकड़ा, 510 रुपए नकद एवं स...

लोकायुक्त का बड़ा ट्रैपर- आदिम जाति कल्याण विभाग नीमच के दो अधिकारी एक लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

नीमच। मध्यप्रदेश, नीमच जिला मे लोकायुक्त संगठन उज्जैन ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आदिम जाति कल्याण विभाग के जिला संयोजक राकेश राठौर और उत्कृष्ट बालक छात्रावास नीमच के अधीक्षक हरीश चौहान को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

लोकायुक्त से मिली जानकारी के अनुसार जूनियर कन्या छात्रावास कुकड़ेश्वर की अधीक्षिका कुर्दुला एक्का ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि विभागीय जांच में सहयोग करने और रुका हुआ वेतन जारी कराने के एवज में दोनों अधिकारियों द्वारा 1 लाख 25 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही थी।

शिकायत के सत्यापन के बाद लोकायुक्त टीम ने योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया। कार्रवाई के दौरान रिश्वत की राशि हरीश चौहान की पैंट की जेब से बरामद की गई।

लोकायुक्त पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित अधिनियम 2018) की धारा 7 तथा भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 61(2) के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

यह कार्रवाई लोकायुक्त महानिदेशक योगेश देशमुख के निर्देश एवं पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार यादव के मार्गदर्शन में की गई। ट्रैप दल में डीएसपी दिनेशचंद्र पटेल, निरीक्षक हीना डावर सहित लोकायुक्त की टीम के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.