ब्रेकिंग
विश्वास सारंग का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोलेकृ अराजकता फैलाना कांग्रेस का एजेंडा देवास में अवैध ओपी स्पिरिट की बड़ी खेप जब्त, दो आयशर वाहनों से मिले 69 ड्रम, इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस ... पीएम आवास योजनारू निर्माण अधूरा छोड़ने वाले हितग्राहियों को चेतावनी, कार्रवाई की तैयारी-जनपद सीईओ शिव... मंदसौर जिले में अवैध शराब, सट्टे और हथियार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, सड़क हादसे में मौत के मामले मे... मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की विशेष बैठक मंत्रालय में सम्पन्न SIR (एसआईआर्) पर विपक्ष का सुप्रीम कोर्ट में मोर्चा, राहुल गांधी समेत 11 नेताओं ने दाखिल की याचिका, वैश्विक मंच पर भारत का पक्ष रखकर लौटे सांसद बंशीलाल गुर्जर, उदयपुर एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलेःज्ञानेश कुमार को बख्शेंगे नहीं शिवराज सिंह चौहान बोलेकृ“मेरे क्षेत्र में अन्याय की पराकाष्ठा, पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने का करे... मंदसौर जिले में साइबर ठगी के दो मामले दर्ज, क्रेडिट कार्ड और बैंक खाते से धोखाधड़ी, भानपुरा और भावगढ़ ...

स्मार्ट मीटरों के विरोध में मंदसौर के नागरिक सड़क पर उतरे, बढ़े बिजली बिलों की जांच की मांग

मंदसौर। मध्यप्रदेश, मंदसौर शहर में स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद बिजली बिलों में कथित बढ़ोतरी से नाराज नागरिक बुधवार को सड़क पर उतर आए। जिला पंचायत सदस्य दीपक सिंह गुर्जर के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए लोगों ने स्मार्ट मीटरों की कार्यप्रणाली की निष्पक्ष जांच कराने और उपभोक्ताओं को राहत देने की मांग की।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिलों में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है, जिससे आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। विरोध के दौरान नागरिकों ने चक्काजाम कर प्रशासन और विद्युत विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि स्मार्ट मीटरों की जांच कर उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। प्रशासन ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर शहरी एवं ग्रमीणजन प्रदर्शन मे मौजुद थे।

एक या अधिक लोग, भीड़ और पाठ की फ़ोटो हो सकती है

Leave A Reply

Your email address will not be published.