ब्रेकिंग
विश्वास सारंग का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोलेकृ अराजकता फैलाना कांग्रेस का एजेंडा देवास में अवैध ओपी स्पिरिट की बड़ी खेप जब्त, दो आयशर वाहनों से मिले 69 ड्रम, इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस ... पीएम आवास योजनारू निर्माण अधूरा छोड़ने वाले हितग्राहियों को चेतावनी, कार्रवाई की तैयारी-जनपद सीईओ शिव... मंदसौर जिले में अवैध शराब, सट्टे और हथियार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, सड़क हादसे में मौत के मामले मे... मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की विशेष बैठक मंत्रालय में सम्पन्न SIR (एसआईआर्) पर विपक्ष का सुप्रीम कोर्ट में मोर्चा, राहुल गांधी समेत 11 नेताओं ने दाखिल की याचिका, वैश्विक मंच पर भारत का पक्ष रखकर लौटे सांसद बंशीलाल गुर्जर, उदयपुर एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलेःज्ञानेश कुमार को बख्शेंगे नहीं शिवराज सिंह चौहान बोलेकृ“मेरे क्षेत्र में अन्याय की पराकाष्ठा, पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने का करे... मंदसौर जिले में साइबर ठगी के दो मामले दर्ज, क्रेडिट कार्ड और बैंक खाते से धोखाधड़ी, भानपुरा और भावगढ़ ...

विश्वास सारंग का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोलेकृ अराजकता फैलाना कांग्रेस का एजेंडा

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास सारंग ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन पर अराजकता फैलाने और बिना तथ्यों के आरोप लगाने का आरोप लगाया। उन्होंने चुनाव आयोग और वोट चोरी को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर राहुल गांधी से मुद्दों को स्पष्ट करने की बात कही।

मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि राहुल गांधी दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे हैं, ऐसे में उन्हें तथ्यों के आधार पर अपनी बात रखनी चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल हैं, तो कांग्रेस के नेता चुनाव जीतकर लोकसभा तक कैसे पहुंचे?

सारंग ने प्रियंका गांधी की लोकसभा सदस्यता का उल्लेख करते हुए भी राहुल गांधी के आरोपों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि वोट चोरी की चर्चा करने वाली कांग्रेस को अपने इतिहास पर भी नजर डालनी चाहिए।

मंत्री ने जवाहरलाल नेहरू के कांग्रेस अध्यक्ष बनने और प्रधानमंत्री पद तक पहुंचने के ऐतिहासिक घटनाक्रम का उल्लेख करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। साथ ही उन्होंने राहुल गांधी की माता के मतदाता सूची में नाम दर्ज होने को लेकर भी आरोप लगाए।

विश्वास सारंग ने कहा कि कांग्रेस द्वारा वोट चोरी और चुनावी अनियमितताओं के मुद्दे उठाने से पहले उसे अपने अतीत पर विचार करना चाहिए। उनके इस बयान से प्रदेश की राजनीति में चुनाव आयोग, वोट चोरी और कांग्रेस की ऐतिहासिक भूमिका को लेकर सियासी बहस तेज होने के संकेत हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.