ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की विशेष बैठक मंत्रालय में सम्पन्न SIR (एसआईआर्) पर विपक्ष का सुप्रीम कोर्ट में मोर्चा, राहुल गांधी समेत 11 नेताओं ने दाखिल की याचिका, वैश्विक मंच पर भारत का पक्ष रखकर लौटे सांसद बंशीलाल गुर्जर, उदयपुर एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलेःज्ञानेश कुमार को बख्शेंगे नहीं शिवराज सिंह चौहान बोलेकृ“मेरे क्षेत्र में अन्याय की पराकाष्ठा, पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने का करे... मंदसौर जिले में साइबर ठगी के दो मामले दर्ज, क्रेडिट कार्ड और बैंक खाते से धोखाधड़ी, भानपुरा और भावगढ़ ... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, नारायणगढ़ और भानपुरा में दो आरोपी गिरफ्तार, दोन... ’’आपराधिक प्रकरणों के अनुसंधान में पुलिस के साथ खुद को अपडेट रखने की आवश्यकता हैं’’ ई-साक्ष्य विषय प... मैहर जा रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो झुरी नदी में गिरी, दो की मौत; चार घायल मंदसौर की आस्था का प्रमुख केंद्र है जय अंबे देव डूंगरी माताजी मंदिर, 151 सीढ़ियां चढ़कर भक्त करते हैं ...

‘वोट चोरी’ के आरोपों पर राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलेःज्ञानेश कुमार को बख्शेंगे नहीं

दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के बीच राहुल गांधी का बड़ा बयान, इंण्डिया ब्लॉक के नेताओं के साथ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने की बात कही

नई दिल्ली। देश में चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता और कथित ‘वोट चोरी’ को लेकर राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधते हुए गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि विपक्ष चुनावी प्रक्रिया से जुड़े सवालों को लगातार उठाता रहेगा और इस मामले में जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए संघर्ष करेगा। राहुल गांधी ने कहा, “हम वही सवाल उठा रहे हैं, जो दो चुनाव आयुक्तों ने पूछे थे कि ज्ञानेश कुमार इस्तीफा क्यों नहीं दे रहे हैं? ज्ञानेश कुमार, आपकी नींद उड़ गई है। हम आपको बख्शेंगे नहीं।” उन्होंने चुनाव आयोग के कामकाज और कथित भ्रष्टाचार को लेकर भी सवाल उठाए। हालांकि, उनके द्वारा लगाए गए आरोपों पर संबंधित पक्षों का जवाब सामने आना बाकी है।

सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने की तैयारी

राहुल गांधी ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष और उन्होंने लोकतंत्र तथा चुनावों की निष्पक्षता को लेकर भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) को पत्र लिखा था। उनके मुताबिक, मुख्य न्यायाधीश की ओर से जवाब मिलने के बाद याचिका दायर करने का निर्देश दिया गया। राहुल गांधी ने कहा कि प्छक्प्। ब्लॉक के नेता उनके साथ मिलकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करेंगे।

 

संविधान की रक्षा के लिए लोगों से जुड़ने की अपील

राहुल गांधी ने दिल्ली के बाराखंबा जंक्शन पर दोपहर 1.30 बजे लोगों से विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि संविधान की रक्षा करना चाहने वाले सभी लोग, चाहे वे किसी भी राजनीतिक दल से जुड़े हों, आगे आएं। उन्होंने इसे लोकतंत्र और चुनावी निष्पक्षता से जुड़ा मुद्दा बताया।

 

दिल्ली को किले में बदलने का आरोप

राहुल गांधी ने दिल्ली में विरोध प्रदर्शनों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पहुंचने से रोका जा रहा है और ट्रेनों तथा बसों में भी लोगों को रोका जा रहा है। उन्होंने सवाल किया कि विरोध प्रदर्शन के बीच राजधानी को किले में क्यों तब्दील कर दिया गया है। उन्होंने पुलिसकर्मियों, केंद्रीय सुरक्षा बलों और युवाओं से जुड़े मुद्दों का जिक्र करते हुए भी सरकार पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने दावा किया कि कुछ पुलिसकर्मी प्रदर्शन के मुद्दों पर विपक्ष का समर्थन कर रहे हैं, जबकि दूसरी ओर सरकार और चुनाव आयोग के कुछ अधिकारियों पर उन्होंने गंभीर आरोप लगाए।

 

सरकार और चुनाव आयोग पर बढ़ाया दबाव

राहुल गांधी ने कहा कि विपक्ष चुनावी प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के मुद्दे को जनता के सामने लाना चाहता है। उन्होंने पुलिस बल की तैनाती और प्रदर्शनकारियों के साथ कथित व्यवहार को लेकर भी सवाल उठाए। बतादें, विपक्ष के इन बयानों से चुनावी निष्पक्षता और चुनाव आयोग की भूमिका को लेकर राजनीतिक बहस और तेज होने के संकेत हैं। अब इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर होने, संबंधित पक्षों की प्रतिक्रिया और आगे की कानूनी प्रक्रिया पर सभी की नजर रहेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.