ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की विशेष बैठक मंत्रालय में सम्पन्न SIR (एसआईआर्) पर विपक्ष का सुप्रीम कोर्ट में मोर्चा, राहुल गांधी समेत 11 नेताओं ने दाखिल की याचिका, वैश्विक मंच पर भारत का पक्ष रखकर लौटे सांसद बंशीलाल गुर्जर, उदयपुर एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलेःज्ञानेश कुमार को बख्शेंगे नहीं शिवराज सिंह चौहान बोलेकृ“मेरे क्षेत्र में अन्याय की पराकाष्ठा, पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने का करे... मंदसौर जिले में साइबर ठगी के दो मामले दर्ज, क्रेडिट कार्ड और बैंक खाते से धोखाधड़ी, भानपुरा और भावगढ़ ... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, नारायणगढ़ और भानपुरा में दो आरोपी गिरफ्तार, दोन... ’’आपराधिक प्रकरणों के अनुसंधान में पुलिस के साथ खुद को अपडेट रखने की आवश्यकता हैं’’ ई-साक्ष्य विषय प... मैहर जा रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो झुरी नदी में गिरी, दो की मौत; चार घायल मंदसौर की आस्था का प्रमुख केंद्र है जय अंबे देव डूंगरी माताजी मंदिर, 151 सीढ़ियां चढ़कर भक्त करते हैं ...

मंदसौर जिले में साइबर ठगी के दो मामले दर्ज, क्रेडिट कार्ड और बैंक खाते से धोखाधड़ी, भानपुरा और भावगढ़ थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच

मंदसौर। मध्यप्रदेश, मंदसौर जिले में साइबर धोखाधड़ी के दो मामले सामने आए हैं। भानपुरा और भावगढ़ थाना क्षेत्रों में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा फरियादियों के क्रेडिट कार्ड और बैंक खाते से धोखाधड़ी कर राशि निकालने के मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है।

भानपुरा में क्रेडिट कार्ड से निकाली राशि

भानपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम बेहपुर निवासी मधुसूदन पिता जगदीश शर्मा (35 वर्ष) ने शिकायत दर्ज कराई कि अज्ञात व्यक्ति ने साइबर ठगी कर उनके क्रेडिट कार्ड से राशि निकाल ली। पुलिस ने 11 अक्टूबर 2026 को अपराध क्रमांक 447/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), 319(2) तथा उल्लेखित धाराओं 420, 419 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।

भावगढ़ में बैंक खाते से धोखाधड़ी

दूसरा मामला भावगढ़ थाना क्षेत्र का है। ग्राम रलायता खेड़ा निवासी परमानंद पिता श्रीलाल धाकड़ (44 वर्ष) की शिकायत के अनुसार, अज्ञात व्यक्ति ने 8 सितंबर 2026 से 9 सितंबर 2026 के बीच धोखाधड़ी कर उनके बैंक खाते से राशि निकाल ली। पुलिस ने अपराध क्रमांक 198/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), 319(2) तथा उल्लेखित धाराओं 420, 419 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

दोनों मामलों में पुलिस अज्ञात आरोपियों की पहचान करने और धोखाधड़ी से निकाली गई राशि के संबंध में जांच कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.