ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की विशेष बैठक मंत्रालय में सम्पन्न SIR (एसआईआर्) पर विपक्ष का सुप्रीम कोर्ट में मोर्चा, राहुल गांधी समेत 11 नेताओं ने दाखिल की याचिका, वैश्विक मंच पर भारत का पक्ष रखकर लौटे सांसद बंशीलाल गुर्जर, उदयपुर एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलेःज्ञानेश कुमार को बख्शेंगे नहीं शिवराज सिंह चौहान बोलेकृ“मेरे क्षेत्र में अन्याय की पराकाष्ठा, पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने का करे... मंदसौर जिले में साइबर ठगी के दो मामले दर्ज, क्रेडिट कार्ड और बैंक खाते से धोखाधड़ी, भानपुरा और भावगढ़ ... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, नारायणगढ़ और भानपुरा में दो आरोपी गिरफ्तार, दोन... ’’आपराधिक प्रकरणों के अनुसंधान में पुलिस के साथ खुद को अपडेट रखने की आवश्यकता हैं’’ ई-साक्ष्य विषय प... मैहर जा रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो झुरी नदी में गिरी, दो की मौत; चार घायल मंदसौर की आस्था का प्रमुख केंद्र है जय अंबे देव डूंगरी माताजी मंदिर, 151 सीढ़ियां चढ़कर भक्त करते हैं ...

मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, नारायणगढ़ और भानपुरा में दो आरोपी गिरफ्तार, दोनों थाना क्षेत्रों में 40 क्वार्टर प्लेन देशी शराब जब्त, आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज

मंदसौर। मध्यप्रदेश, मंदसौर जिला पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देशन में जिले में अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नारायणगढ़ और भानपुरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों के कब्जे से कुल 40 क्वार्टर प्लेन देशी शराब जब्त की। दोनों मामलों में पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किए हैं।

नारायणगढ़ पुलिस ने 20 क्वार्टर शराब जब्त की

नारायणगढ़ पुलिस ने 11 अक्टूबर 2026 को सुबह 11र.40 से दोपहर 12 बजे के बीच तलाव पिपलिया रोड पर रामलाल पाटीदार के खेत के पास कार्रवाई की। इस दौरान देवीसिंह पिता किशोरसिंह सोंधिया राजपूत (59 वर्ष), निवासी तलाव पिपलिया के कब्जे से 20 क्वार्टर प्लेन देशी शराब, कुल 3.6 लीटर, जिसकी अनुमानित कीमत 2,000 रुपये है, जब्त की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 314/26 के तहत धारा 34(1) आबकारी एक्ट में प्रकरण दर्ज किया।

भानपुरा पुलिस की दूसरी कार्रवाई

इसी क्रम में भानपुरा पुलिस ने 11 अक्टूबर 2026 को बाबल्दा गणेशपुरा रोड के सामने, आम रोड मालीपुरा पर कार्रवाई करते हुए लखनलाल पिता रामचंद्र माली (26 वर्ष), निवासी मालीपुरा के कब्जे से 20 क्वार्टर प्लेन देशी शराब जब्त की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 448/2026 के तहत धारा 34(1) आबकारी एक्ट में प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की।

जिले में अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.