ब्रेकिंग
विश्वास सारंग का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोलेकृ अराजकता फैलाना कांग्रेस का एजेंडा देवास में अवैध ओपी स्पिरिट की बड़ी खेप जब्त, दो आयशर वाहनों से मिले 69 ड्रम, इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस ... पीएम आवास योजनारू निर्माण अधूरा छोड़ने वाले हितग्राहियों को चेतावनी, कार्रवाई की तैयारी-जनपद सीईओ शिव... मंदसौर जिले में अवैध शराब, सट्टे और हथियार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, सड़क हादसे में मौत के मामले मे... मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की विशेष बैठक मंत्रालय में सम्पन्न SIR (एसआईआर्) पर विपक्ष का सुप्रीम कोर्ट में मोर्चा, राहुल गांधी समेत 11 नेताओं ने दाखिल की याचिका, वैश्विक मंच पर भारत का पक्ष रखकर लौटे सांसद बंशीलाल गुर्जर, उदयपुर एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलेःज्ञानेश कुमार को बख्शेंगे नहीं शिवराज सिंह चौहान बोलेकृ“मेरे क्षेत्र में अन्याय की पराकाष्ठा, पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने का करे... मंदसौर जिले में साइबर ठगी के दो मामले दर्ज, क्रेडिट कार्ड और बैंक खाते से धोखाधड़ी, भानपुरा और भावगढ़ ...

मंदसौर जिले में अवैध शराब, सट्टे और हथियार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, सड़क हादसे में मौत के मामले में भी प्रकरण दर्ज

एसपी विनोद कुमार मीणा के निर्देशन में विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई; अवैध शराब, सट्टा सामग्री और तलवार जब्त, कई आरोपियों पर केस दर्ज

मंदसौर। मध्यप्रदेश, मंदसौर जिला पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देशन में मंदसौर जिले में अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन, सट्टा गतिविधियों और अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई। 12 अक्टूबर 2026 को कोतवाली, नारायणगढ़ और अफजलपुर सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों में अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए। वहीं, पिपलियामंडी में सड़क दुर्घटना में कार चालक की मौत के मामले में जांच के बाद प्रकरण दर्ज किया गया।

 

कोतवाली पुलिस की कार्रवाई

सट्टा अंक लिखते आरोपी से 450 रुपये जब्त

कोतवाली थाना पुलिस ने नेहरू बस स्टैंड, आम रोड मंदसौर पर कार्रवाई करते हुए लाल सिंह पिता भंवर सिंह झाला (41), निवासी कुणी, थाना हथुनिया, जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान) के कब्जे से सट्टा अंक लिखी पर्ची, एक लीड पेन और 450 रुपये नकद जब्त किए। मामले में अपराध क्रमांक 632/2026 के तहत सार्वजनिक द्यूत अधिनियम की धारा 4(क) में प्रकरण दर्ज किया गया।

बाफना मार्केट में 50 क्वार्टर शराब जब्त

कोतवाली पुलिस ने बाफना मार्केट चौक पर चाय की गुमटी के पास कार्रवाई करते हुए देवेंद्र पिता अजय कुमावत (33), निवासी सिलावट गली, जनकपुरा, मंदसौर के कब्जे से 30 क्वार्टर देशी प्लेन और 20 क्वार्टर देशी मसाला शराब, कुल 50 क्वार्टर जब्त किए। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 633/2026 के तहत धारा 34(1) आबकारी अधिनियम में प्रकरण दर्ज किया गया।

 

नारायणगढ़ पुलिस की कार्रवाई

अवैध शराब परिवहन के मामलों में कार्रवाई

नारायणगढ़ पुलिस ने नई आबादी क्षेत्र में राधेश्याम पिता कचरूलाल राठौर (28), निवासी नारायणगढ़, के कब्जे से देशी प्लेन शराब के 16 क्वार्टर जब्त किए। इस मामले में अपराध क्रमांक 429/2026 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 34 में प्रकरण दर्ज किया गया।

इसी थाना क्षेत्र में शक्करखेड़ी गांव के बाछड़ा डेरे पर रेनु पति पिता रवि बोराना (32) के कब्जे से हाथ भट्टी की 5 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त की गई। पुलिस ने अपराध क्रमांक 430/2026 के तहत धारा 34 आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज किया।

किराना दुकान से देशी शराब और बीयर जब्त

गोपालपुरा में पन्नालाल बंजारा की किराना दुकान पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पन्नालाल पिता मांगीलाल बंजारा (42), निवासी गोपालपुरा, के कब्जे से 13 क्वार्टर मसाला लाल शराब, 8 क्वार्टर सफेद देशी शराब और 5 स्टॉक बीयर जब्त की। जब्ती विवरण में कुल मात्रा 6.280 लीटर दर्ज है। मामले में अपराध क्रमांक 320/2026 के तहत धारा 34(1) आबकारी अधिनियम में प्रकरण दर्ज किया गया।

तीन स्थानों पर सट्टे के खिलाफ कार्रवाई

-नारायणगढ़ पुलिस ने सट्टा गतिविधियों के खिलाफ अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों के कब्जे से सट्टा अंक लिखी पर्चियां, पेन और नकदी जब्त की।

-ओमप्रकाश पिता बंशीलाल बोडाना (44), निवासी जान्याखेड़ीरू तालाब की पाल पर पटवारी के पास से 220 रुपये जब्त। अपराध क्रमांक 317/2026।

-राजू पिता प्रहलाद मालवीय (30), निवासी सोम्यारू तालाब की पाल से 190 रुपये जब्त। अपराध क्रमांक 318/2026।

-ताराचंद पिता शंकरलाल मालवीय (50), निवासी सोम्यारू आशा अमर मंदिर के पास, झाड़ा रोड से 170 रुपये जब्त। अपराध क्रमांक 319/2026।

तीनों मामलों में सार्वजनिक द्यूत अधिनियम की धारा 4(क) के तहत प्रकरण दर्ज किए गए।

 

अफजलपुर पुलिस ने तलवार जब्त की

सेमलिया काजी में तलवार लहराकर लोगों को डराने का आरोप

अफजलपुर थाना पुलिस ने ग्राम सेमलिया काजी में राम जानकी मंदिर के पास कार्रवाई करते हुए राम सिंह पिता नाहर सिंह राजपूत, निवासी सेमलिया काजी, के कब्जे से लोहे की तलवार जब्त की। पुलिस के अनुसार, आरोपी तलवार लहराकर लोगों को भयभीत कर रहा था। जब्त तलवार की कुल लंबाई 31 इंच बताई गई है। मामले में अपराध क्रमांक 274/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25 में प्रकरण दर्ज किया गया।

 

पिपलियामंडी में सड़क हादसे में कार चालक की मौत

ट्रक की टक्कर से हुई मौत के मामले में जांच के बाद प्रकरण दर्ज

पिपलियामंडी थाना पुलिस ने नीमच रोड स्थित सोनिक बायोकेम फैक्ट्री के पास हुई सड़क दुर्घटना के मामले में जांच के बाद प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, 7 अक्टूबर 2026 को हुए हादसे में ट्रक क्रमांक MH 18 BZ 4971 के चालक पर कार क्रमांक MP 14 CC 9776 को टक्कर मारने का आरोप है।

इस दुर्घटना में कार चालक मनोज पिता कैलाश शर्मा (42), निवासी मेघदूत नगर, मंदसौर की मृत्यु हो गई थी। मामले में 12 अक्टूबर 2026 को अपराध क्रमांक 308/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 106(1) में प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.