सेन समाज में पद जिम्मेदारी का विषय, समाजहित में कार्य करें पदाधिकारी – राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर
मंदसौर। मध्यप्रदेश, गुजराती सेन समाज जिला मंदसौर का पदग्रहण समारोह बंजारी बालाजी परिसर में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न संगठनों के नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने पदभार ग्रहण कर समाज हित में कार्य करने का संकल्प लिया।
समारोह के मुख्य अतिथि एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि किसी भी समाज का पदाधिकारी बनना सम्मान की बात है, लेकिन उससे भी बड़ी जिम्मेदारी समाज के प्रति होती है। उन्होंने कहा कि पदाधिकारियों को समय-समय पर समाज के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझना चाहिए और समाजहित में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
सांसद बंशीलाल गुर्जर ने कहा कि सेन समाज एक जागरूक और संगठित समाज है। समाज के सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण होना अत्यंत प्रसन्नता का विषय है। उन्होंने जिला अध्यक्ष बलराम राठौर एवं युवा अध्यक्ष किशोर सेन सहित सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में समाज के चुनाव में निर्वाचित जिला अध्यक्ष बलराम राठौर (कचनारा) एवं युवा अध्यक्ष किशोर सेन (मानपुरा) सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने पदभार ग्रहण किया। इनमें महिला संघ की जिला अध्यक्ष हेमलता सोलंकी, कर्मचारी संगठन के जिला अध्यक्ष प्रहलाद खटोड़, हेयर सैलून संगठन के जिला अध्यक्ष मुकेश चौहान (बरखेड़ा), उद्योग एवं व्यापार संघ के जिला अध्यक्ष दिलीप सोलंकी, धार्मिक मामलों के प्रभारी पवन व्यास तथा मीडिया संघ के जिला अध्यक्ष महेश सेन (लुनाहेड़ा) शामिल रहे।
समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता यशपाल सिंह सिसौदिया, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मदनलाल राठौर, कांग्रेस जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह गुर्जर, अखिल भारतीय युवा सेन समाज प्रदेश अध्यक्ष विजय भाटिया (भानपुरा), सेन वाटिका नीमच के अध्यक्ष रमन गेहलोत, मुल्की मंदिर संधारा के अध्यक्ष सुरेश सेन, मंडल अध्यक्ष आदित्य मंगरोलिया, कांग्रेस युवा नेता सोमिल नाहटा एवं मनोहर नाहटा ने उपस्थितजनों को संबोधित किया। आयोजन में सेन समाज सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं समाजजन उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष बलराम राठौर ने कहा कि आगामी तीन वर्षों में संगठन की पहुंच समाज के प्रत्येक परिवार तक सुनिश्चित की जाएगी। युवाओं को समाज सेवा से जोड़कर समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी प्रहलाद परिहार, पूर्व जिला अध्यक्ष शंभूसेन राठौर, पूर्व उपाध्यक्ष जगदीश परमार, राकेश सेन सम्राट, अशोक परमार ढिकोला, अंतिम देवड़ा, अर्जुन सेन राठौर, भवानीशंकर सेन, डॉ. दिनेश सोलंकी, श्याम सोलंकी, रमेश सेन, दिनेश सोलंकी सुवासरा, दिनेश छालीवाल, सांवरा पंवार, श्याम सोलंकी छायन, रमेश सेन बुढ़ा, सुरेश सोलंकी सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट राजेश सोलंकी (चंद्रपुरा) ने किया, जबकि अंत में राकेश भाटी डिगांवमाली ने आभार व्यक्त किया। समारोह में समाज की एकजुटता, संगठनात्मक मजबूती एवं सामाजिक विकास का संदेश देखने को मिला।