ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की विशेष बैठक मंत्रालय में सम्पन्न SIR (एसआईआर्) पर विपक्ष का सुप्रीम कोर्ट में मोर्चा, राहुल गांधी समेत 11 नेताओं ने दाखिल की याचिका, वैश्विक मंच पर भारत का पक्ष रखकर लौटे सांसद बंशीलाल गुर्जर, उदयपुर एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलेःज्ञानेश कुमार को बख्शेंगे नहीं शिवराज सिंह चौहान बोलेकृ“मेरे क्षेत्र में अन्याय की पराकाष्ठा, पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने का करे... मंदसौर जिले में साइबर ठगी के दो मामले दर्ज, क्रेडिट कार्ड और बैंक खाते से धोखाधड़ी, भानपुरा और भावगढ़ ... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, नारायणगढ़ और भानपुरा में दो आरोपी गिरफ्तार, दोन... ’’आपराधिक प्रकरणों के अनुसंधान में पुलिस के साथ खुद को अपडेट रखने की आवश्यकता हैं’’ ई-साक्ष्य विषय प... मैहर जा रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो झुरी नदी में गिरी, दो की मौत; चार घायल मंदसौर की आस्था का प्रमुख केंद्र है जय अंबे देव डूंगरी माताजी मंदिर, 151 सीढ़ियां चढ़कर भक्त करते हैं ...

SIR (एसआईआर्) पर विपक्ष का सुप्रीम कोर्ट में मोर्चा, राहुल गांधी समेत 11 नेताओं ने दाखिल की याचिका,

मतदाता सूची से नाम हटाने में पारदर्शिता की मांग, SIR पर रोक और स्वतंत्र जांच समिति गठित करने की अपील
नई दिल्ली। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर विपक्ष ने चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। राहुल गांधी, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव समेत 11 विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर एसआईआर प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा की मांग की है। याचिका में चुनाव आयोग के फैसलों से जुड़े दस्तावेज, बैठक की कार्यवाही, नोटिंग और आपत्तियों का रिकॉर्ड सार्वजनिक करने की मांग की गई है। विपक्ष ने कहा है कि किसी भी मतदाता का नाम उचित नोटिस और सुनवाई का अवसर दिए बिना मतदाता सूची से नहीं हटाया जाना चाहिए।
एसआईआर पर रोक लगाने की मांग
याचिकाकर्ताओं ने मामले के निपटारे तक एसआईआर् प्रक्रिया पर अंतरिम रोक लगाने और मतदाता सूची में नाम हटाने व बदलावों की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में स्वतंत्र समिति गठित करने की मांग की है। साथ ही, हटाए गए मतदाताओं की सूची बूथवार प्रकाशित करने और नाम हटाने के कारण बताने की अपील की गई है।
सुप्रीम कोर्ट की ओर निकाला मार्च
याचिका से पहले विपक्षी सांसदों ने दिल्ली के बाराखंभा रोड से सुप्रीम कोर्ट की ओर मार्च निकाला, लेकिन उन्हें अदालत से करीब 500 मीटर पहले रोक दिया गया। इससे पहले राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मार्च को लोकतंत्र और मतदाताओं के अधिकारों से जुड़ा आंदोलन बताया था।
बतादें., विपक्षी नेताओं ने मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर ज्ञापन सौंपने के लिए समय भी मांगा था। अब इस मामले में अदालत की आगे की कार्रवाई पर नजर रहेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.