ब्रेकिंग
’’आपराधिक प्रकरणों के अनुसंधान में पुलिस के साथ खुद को अपडेट रखने की आवश्यकता हैं’’ ई-साक्ष्य विषय प... मैहर जा रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो झुरी नदी में गिरी, दो की मौत; चार घायल मंदसौर की आस्था का प्रमुख केंद्र है जय अंबे देव डूंगरी माताजी मंदिर, 151 सीढ़ियां चढ़कर भक्त करते हैं ... अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त पर रिहा किया मंदसौर जिले में नशामुक्ति अभियान के तहत पुलिस की कार्रवाई तेज, अवैध शराब और सट्टे के मामलों में प्रक... अफीम नीति में देरी से किसानों की बढ़ी चिंता, मालवा के अफीम उत्पादक किसान असमंजस में, किसान नेता श्याम... शिवराज सिंह चौहान का विपक्ष पर हमला, बोलेकृदेश को कमजोर करने की साजिश रच रहा विपक्ष मंदसौर जिले में नशामुक्ति अभियान के तहत पुलिस की कार्रवाईः अवैध शराब पर शिकंजा, दलौदा में सट्टा लगात... मंदसौरर- वायडीनगर पुलिस ने अवैध पटाखों की दुकान पर की कार्रवाई, पटाखे कार्टून जब्त, सांजीत रोड पर भ्...

अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त पर रिहा किया

दिल्ली कैंट की कार्यपालक मजिस्ट्रेट अदालत में पेशी के बाद मिली रिहाई, तीनों ने भरा 50 हजार का जमानती मुचलका

 

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेता अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को करीब 23 घंटे हिरासत में रखने के बाद रविवार सुबह 11 अक्टूबर को रिहा कर दिया गया। दिल्ली पुलिस के अनुसार, तीनों नेताओं को दिल्ली कैंट स्थित कार्यपालक मजिस्ट्रेट (ैम्ड) की अदालत में पेश किया गया था। अदालत ने उन्हें एक साल तक शांति बनाए रखने और अच्छे व्यवहार की शर्त पर रिहा किया। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, तीनों नेताओं को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 126 और 170 के तहत एहतियातन हिरासत में लिया गया था। निर्धारित कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद तीनों ने एक साल तक शांति बनाए रखने और अच्छे व्यवहार के लिए ₹50 हजार का जमानती मुचलका भरा। इसके बाद उन्हें रिहा कर दिया गया।

एयरपोर्ट पर हिरासत में लिए गए थे नेता पुलिस ने शनिवार को
सीजेपी प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले तीनों नेताओं को दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान से हिरासत में लिया था। पुलिस ने इसे एहतियाती कार्रवाई बताया था। पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर लगातार दूसरे दिन प्रदर्शन करने का ऐलान किया था। शनिवार को प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने बड़ी संख्या में समर्थकों को रास्ते में रोका था। खबर में उपलब्ध जानकारी के अनुसार, करीब 7,000 लोगों को हिरासत में लिया गया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.