भोपाल । मध्य प्रदेश में कर्मचारियों- अधिकारियों के ट्रांसफर के लिए तय की गई अवधि में मोहन कैबिनेट ने एक दिन की वृद्धि कर दी है। अब ट्रांसफर की प्रक्रिया मंगलवार 16 जून की रात 12 बजे तक पूरी हो सकेगी। दरअसल राज्य में तबादला नीति के तहत 1 जून से 15 जून तक तबादलों की समय सीमा तय की गई थी मगर कई विभाग जिनमे कर्मचारी अधिक हैं उनके तबादला आवेदन आदि कंप्यूटर पर अपलोड नहीं हो पाए हैं ऐसी बात सामने आई है। राज्य सरकार के मंत्री चेतन कश्यप ने मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में होने वाले तबादलों की अवधि में एक दिन की बढ़ोतरी की गई है और अब मंगलवार 16 जून की रात 12 से पहले तक आवेदन को जमा किया जा सकेगा।
तबादला अवधि की समय सीमा में की गई बढ़ोतरी की चर्चा करते हुए मंत्री काश्यप ने बताया कि कुछ विभाग ऐसे हैं जिनमें अधिकारियों और कर्मचारियों की संख्या बहुत अधिक है और उनके आवेदन अपलोड नहीं हो पाए हैं लिहाजा तबादला अवधि की सीमा में बढ़ोतरी की गई है।
इंदौर की मेट्रो रेल परियोजना की चर्चा करते हुए मंत्री कश्यप ने बताया कि इंदौर की मेट्रो परियोजना में स्थानीय जरूरत और जन प्रतिनिधियों के सुझाव के आधार पर कई बदलाव किए हैं, जिससे लागत में बढ़ोतरी हुई है।कैबिनेट ने लगभग 5400 करोड़ की अतिरिक्त राशि मंजूर कर दी है। अब इंदौर की मेट्रो 31 किलोमीटर की हो गई है और 2030- 31 तक पूरी तरह परिचालन में आ जाएगी।
ब्रेकिंग
विश्वास सारंग का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोलेकृ अराजकता फैलाना कांग्रेस का एजेंडा
देवास में अवैध ओपी स्पिरिट की बड़ी खेप जब्त, दो आयशर वाहनों से मिले 69 ड्रम, इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस ...
पीएम आवास योजनारू निर्माण अधूरा छोड़ने वाले हितग्राहियों को चेतावनी, कार्रवाई की तैयारी-जनपद सीईओ शिव...
मंदसौर जिले में अवैध शराब, सट्टे और हथियार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, सड़क हादसे में मौत के मामले मे...
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की विशेष बैठक मंत्रालय में सम्पन्न
SIR (एसआईआर्) पर विपक्ष का सुप्रीम कोर्ट में मोर्चा, राहुल गांधी समेत 11 नेताओं ने दाखिल की याचिका,
वैश्विक मंच पर भारत का पक्ष रखकर लौटे सांसद बंशीलाल गुर्जर, उदयपुर एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत
‘वोट चोरी’ के आरोपों पर राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलेःज्ञानेश कुमार को बख्शेंगे नहीं
शिवराज सिंह चौहान बोलेकृ“मेरे क्षेत्र में अन्याय की पराकाष्ठा, पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने का करे...
मंदसौर जिले में साइबर ठगी के दो मामले दर्ज, क्रेडिट कार्ड और बैंक खाते से धोखाधड़ी, भानपुरा और भावगढ़ ...