ब्रेकिंग
गरोठ के वार्ड एक मे सड़क के गड्ढों से परेशान जनता, धरने की चेतावनी
शिक्षक दिवस पर ‘हमारे शिक्षक ऐप’ का सिस्टम गड़बड़ाया.!, स्कूल में मौजूद शिक्षकों को मिला ‘अनुपस्थित’ क...
किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस...
आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व...
पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार
भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न...
अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला
कृष्ण मंदिरों में आज गूंजेगा जय कन्हैया लाल की, जन्माष्टमी पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, बांके-बिहार...
भानपुरा पुलिस की सट्टा एक्ट के तहत कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई
नीमच। अंकित जैन, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, नीमच द्वारा गौवंश का अवैध परिवहन करने वाले आरोपी हकीम पिता बाबू खां कुरैशी, किदवई गली, नीमच सिटी, जिला-नीमच को धारा 6/9 मध्यप्रदेश गौवंश प्रतिषेध अधिनियम, 2004 के अंतर्गत 06 माह के सश्रम कारावास व 5000 रूपये अर्थदण्ड एवं धारा 3/181 मोटर यान अधिनियम, 1988 के अंतर्गत 500 रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।
प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी करने वाले एडीपीओं श्रीमती कीर्ति शर्मा द्वारा घटना की जानकारी देते हुए बताया कि घटना लगभग 7 वर्ष पूर्व की होकर दिनांक 27.07.2018 को रात्री के लगभग 11 बजे पुरानी नगर पालिका स्थित पशुहाट मैदान, नीमच की हैं। पुलिस थाना नीमच कैंट में पदस्थ एएसआई कैलाश राठौर द्वारा टेलीफोन पर प्राप्त सूचना के आधार पर वह तस्दीग हेतु पशुहाट मैदान गये जहाँ एक टैम्पो लावारीस हालात में खड़ा हुवा था, जिसके दोनो खीड़कीयों के काँच टुटे हुवे थे और वाहन के कोई दस्तावेज भी वाहन में नहीं थे। वाहन का पिछला हिस्सा काले रंग के पास से ढका हुवा था, जिसको खोलने पर उसमें 03 बैल और एक बंछड़ा को ठूंस-ठूंस कर भरा हुवा था। मौके से गौवंश और पीकअप वाहन को जप्त किया कर अपराध पंजीबद्ध किया गया। विवेचना में यह पता चला की आरोपी उसके वाहन से गौवंश का अवैध परिवहन कर रहा था, जिससे उसको गिरफ्तार किया जाकर शेष आवश्यक अनुसंधान उपरांत अभियोग पत्र नीमच न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
विचारण के दौरान अभियोजन की ओर से न्यायालय में पंचसाक्षी एवं विवेचक सहित सभी महत्वपूर्ण गवाहों के बयान कराकर अपराध को संदेह से परे प्रमाणित कराते हुवे आरोपी को कठोर दण्ड से दण्डित किये जाने का निवेदन किया गया, जिस पर से न्यायालय द्वारा आरोपी को उपरोक्त दण्ड से दण्डित किया।