ब्रेकिंग
मंदसौर जिले में पुलिस ने 16 क्वार्टर देशी शराब के साथ आरोपी को पकड़ा कर्तव्य की राह में सर्वाेच्च बलिदान, वीर पुलिसकर्मियों को शत-शत नमन-CM मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस कार्रवाई; दो महिलाओं सहित छः आरोपी कपड़ाएं, सड़क हादसे में यु... दशहरा पर रावण की पूजा होगी, मंदसौर रावण की पत्नी मंदोदरी का मायका, दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूं... विजयादशमी पर्व-शस्त्र-पूजन सुरक्षा और स्वतंत्रता के प्रति सम्मान का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव / प... अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद, 3 अज्ञात आरोपियों के ख... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, छह मामलों में शराब जब्त; चाकूबाजी के मामले में... ग्वालियर हादसे में बड़ी कार्रवाईः CSP हटाए गए, 3 थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित मंदसौर में अवैध शराब पर शिकंजे की तैयारी, पिछले माह कलेक्टर के दो पत्रों से प्रशासन सक्रिय, 8 आबकारी... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, पांच थाना क्षेत्रों में 6 प्रकरण दर्ज

किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलसिला- केन्द्रीय कृषि मंत्री एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कहा भगवान श्री पशुपतिनाथ महादेव आपको उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ और यशस्वी जीवन प्रदान करें

मंदसौर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर भाजपा नेताओं, जनप्रतिनिधियों, किसान नेताओं एवं शुभचिंतकों ने उन्हें आत्मीय बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना की गई।

केन्द्रीय कृषि मंत्री एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बंशीलाल गुर्जर को जन्मदिन की आत्मीय बधाई देते हुए भगवान श्री पशुपतिनाथ महादेव से उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ एवं यशस्वी जीवन की कामना की। चौहान ने अपने शुभकामना संदेश में श्री गुर्जर के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की।

मंदसौर-नीमच-जावरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुधीर गुप्ता ने भी राज्यसभा सांसद एवं भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर को जन्मदिन की आत्मीय बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भगवान अष्टमुखी आशुतोष श्री पशुपतिनाथ महादेव से श्री गुर्जर के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

शुभकामना संदेशों में श्री गुर्जर की राजनीतिक एवं संगठनात्मक यात्रा का भी उल्लेख किया गया। ग्राम पंचायत के सरपंच से लेकर राज्यसभा सांसद तथा भाजपा के प्राथमिक सदस्य से भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद तक पहुंचने की उनकी यात्रा को किसानों एवं संगठन के बीच उनकी सक्रियता और नेतृत्व क्षमता से जोड़कर देखा गया।

जन्मदिन के अवसर पर बंशीलाल गुर्जर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर उन्हें सादर नमन करते हुए शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं भी प्रेषित कीं।

श्री गुर्जर के जन्मदिन पर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं, किसान नेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं शुभचिंतकों ने भी उन्हें बधाई दी और उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.