ब्रेकिंग
मंदसौर जिले में पुलिस ने 16 क्वार्टर देशी शराब के साथ आरोपी को पकड़ा कर्तव्य की राह में सर्वाेच्च बलिदान, वीर पुलिसकर्मियों को शत-शत नमन-CM मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस कार्रवाई; दो महिलाओं सहित छः आरोपी कपड़ाएं, सड़क हादसे में यु... दशहरा पर रावण की पूजा होगी, मंदसौर रावण की पत्नी मंदोदरी का मायका, दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूं... विजयादशमी पर्व-शस्त्र-पूजन सुरक्षा और स्वतंत्रता के प्रति सम्मान का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव / प... अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद, 3 अज्ञात आरोपियों के ख... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, छह मामलों में शराब जब्त; चाकूबाजी के मामले में... ग्वालियर हादसे में बड़ी कार्रवाईः CSP हटाए गए, 3 थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित मंदसौर में अवैध शराब पर शिकंजे की तैयारी, पिछले माह कलेक्टर के दो पत्रों से प्रशासन सक्रिय, 8 आबकारी... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, पांच थाना क्षेत्रों में 6 प्रकरण दर्ज

भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया नोटिस, संबधित भवन तोड़ा जा सकता .!

भैंसोदामंडी पुलिस चौकी के पास बेसमेंट और भवन निर्माण पर सवाल,
नगर परिषद की अनुमति के बिना निर्माण की शिकायत, नोटिस जारी कर मांगा जवाब, अवैध निर्माण तोड़ा जा सकता है.!
मंदसौर/भैंसोदामंडी। मध्यप्रदेश, मंदसौर जिला के भैंसोदामंडी नगर परिषद क्षेत्र में पुलिस चौकी के पास बेसमेंट और उसके ऊपर भवन निर्माण को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। बताया जा रहा है कि निर्माण कार्य नगर परिषद की स्वीकृति के बिना किया जा रहा था। मामले की जानकारी सामने आने के बाद नगर परिषद ने निर्माण रुकवाकर संबंधित पक्ष को नोटिस जारी किया है और जवाब मांगा है।
भैंसोदा से रेलवे स्टेशन मार्ग पर दो बेसमेंट का निर्माण हुआ है, जिनमें से एक में अभी निर्माण कार्य चल रहा है। पुलिस चौकी के समीप बन रहे बेसमेंट के साथ उसके ऊपर भवन निर्माण भी जारी था। निर्माण स्थल पर मजदूरों द्वारा काम किया जा रहा था। ऐसे में भवन निर्माण की अनुमति, स्वीकृत नक्शे, पार्किंग व्यवस्था और सुरक्षा मानकों को लेकर सवाल उठे हैं।
नियमानुसार बेसमेंट का उपयोग मुख्य रूप से पार्किंग सहित स्वीकृत प्रयोजन के अनुसार किया जाना होता है। भवन निर्माण के लिए संबंधित स्थानीय निकाय की अनुमति और स्वीकृत नक्शे का पालन आवश्यक है। भवन की प्रकृति के अनुसार फायर एनओसी सहित अन्य आवश्यक स्वीकृतियां भी जरूरी हो सकती हैं।

नगर परिषद ने रुकवाया निर्माण
नगर परिषद के सीएमओ चुनीलाल जूनवाल ने बताया कि निर्माण कार्य बिना आवश्यक अनुमति के चलने की जानकारी मिलने पर उसे रुकवा दिया गया है। संबंधित को नोटिस जारी कर निर्माण से जुड़े दस्तावेज और जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। नगर परिषद के जवाब और दस्तावेजों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नए भवन में शिफ्ट होगी बैंक शाखा
पुलिस चौकी के पास बन रहा यह भवन सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की स्थानीय शाखा के लिए प्रस्तावित बताया जा रहा है। बैंक मैनेजर ने बताया कि शाखा को नए भवन में शिफ्ट किया जाना प्रस्तावित है और जल्द ही बैंक शाखा को नए भवन में स्थानांतरित किया जाएगा।

मामले को लेकर B4 Times India (हमारे प्रतिनिधि) जल्द ही अपने पाठकों को नई अपडेट से संबंधित खबर देंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.