ब्रेकिंग
गरोठ के वार्ड एक मे सड़क के गड्ढों से परेशान जनता, धरने की चेतावनी शिक्षक दिवस पर ‘हमारे शिक्षक ऐप’ का सिस्टम गड़बड़ाया.!, स्कूल में मौजूद शिक्षकों को मिला ‘अनुपस्थित’ क... किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस... आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला कृष्ण मंदिरों में आज गूंजेगा जय कन्हैया लाल की, जन्माष्टमी पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, बांके-बिहार... भानपुरा पुलिस की सट्टा एक्ट के तहत कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के काफिले की 19 गाड़ियों में मिलावटी डीजल भर दिया गया। डोसीगांव स्थित भारत पेट्रोलियम के शक्ति फ्यूल्स पेट्रोल पंप से डीजल भरवाने के बाद गाडिया खराब होने की खबर बहरहाल देर रात तक अधिकारी जांच करते रहे।

रतलाम। मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश, रतलाम में 27 नुन 2025 शुक्रवार को रीजनल इंडस्ट्री, स्किल एंड एम्प्लॉयमेंट कॉन्क्लेव-एमपी राइज 2025 के अयोजन मे कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के काफिले के लिए इंदौर से आई 19 इनोवा कार गुरुवार रात पेट्रोल पंप से डीजल भरवाने के बाद गाडिया खराब होने की खबर आई जिसकी जानकारी मिलते ही प्रशासनिक स्तर पर अमला सक्रिय हूआ और जांच शुरू कर दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के काफिले की 19 गाड़ियों में मिलावटी डीजल भर दिया गया। मिलावटी डीजल के चलते पेट्रॉल पंप पर ही सभी गाड़ी बंद हो गई। रतलाम में शुक्रवार को रीजनल इंडस्ट्रियल समिट होने जा रही है। इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गाड़ियों का काफिला इंदौर से आया था। इस घटना के बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है की जब जांच की तो पता चला कि, डीजल के साथ पानी भी मिला था। इसी के कारण गाड़ियां बंद हो गई। तत्काल अन्य गाड़ियों का काफिला मंगवाया गया।
रतलाम की रीजनल कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समेत कई अन्य वीआईपी भी शामिल होंगे। देर रात तक इस कॉन्क्लेव की तैयार चलती रही। रात में मुख्यमंत्री कारकेट का ट्रायल किया गया। इसी के लिए गाड़ियां मंगवाई गई। जब गाड़ियां बंद पड़ गई तो जांच की गई जिससे पता चला कि, गाड़ी में डीजल के साथ – साथ पानी भी था। यह मामला डोसीगांव स्थित भारत पेट्रोलियम के शक्ति फ्यूल्स पेट्रोल पंप का है। डीजल भरवाने के कुछ समय बाद ही गाड़ियां एक के बाद एक आगे जाकर रुक गई। गाड़ियों को धक्का लगाकर साइड में खड़ा करना पड़ा। पेट्रोल पंप के मैनेजर का कहना है कि, बारिश के चलते पानी का रिसाव हुआ होगा। बहरहाल देर रात तक अधिकारी जांच करते रहे। आनन – फानन में पेट्रोल पंप सील कर दिया गया। आशिष उपाध्याय नायब तहसीलदार ने बताया मामले की जांच की जा रही है जो भी होगा कार्यवाही की जावेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.