आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के विरुद्ध F.I.R, 3 का निलंबन ओर 25 हॉस्पिटल के विरुद्ध कार्यवाही
भोपाल। आयुष्मान भारत योजना के तहत अस्पतालों में अनियमितताओं और मरीजों से इलाज के नाम पर राशि वसूलने की शिकायतों को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने बताया कि शिकायतों, प्राप्त सूचनाओं और औचक निरीक्षण के आधार पर अस्पतालों की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
अरविंद शाह ने बताया कि कई मामलों में मरीज स्वयं शिकायत करते हैं कि उनसे इलाज के लिए पैसे लिए गए या उनका उपचार निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं किया गया। ऐसी शिकायतों के आधार पर भी अस्पतालों की जांच की जाती है। इसके अलावा विभाग को मिलने वाली सूचनाओं और औचक निरीक्षण के दौरान सामने आने वाली अनियमितताओं के आधार पर भी कार्रवाई की जाती है।
उन्होंने बताया कि दो अस्पतालों के खिलाफ F.I.R.दर्ज कराई गई है, जबकि तीन अस्पतालों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है। वहीं, भोपाल के करीब 25 अस्पतालों के खिलाफ निलंबन, पैनल से बाहर रखने और पेनल्टी लगाने जैसी तीन प्रकार की कार्रवाई की गई है।
ब्म्व् के अनुसार इन अस्पतालों की जांच पूरी होने के बाद कार्रवाई की अंतिम स्थिति तय की जाएगी। गंभीर अनियमितता पाए जाने पर संबंधित अस्पतालों को आयुष्मान योजना के पैनल से हटाया जा सकता है। वहीं, यदि मामला अत्यधिक गंभीर पाया गया तो अस्पताल को भविष्य के लिए ब्लैकलिस्ट भी किया जा सकता है।