Madhya Pardesh / मंदसौर। भानपुरा पुलिस ने अवैध सट्टा गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 3 सितंबर 2026 को शाम करीब 4.49 बजे, रेवा नदी के किनारे स्थित मितेश्वर महादेव मंदिर के पास, भानपुरा में कार्रवाई की गई।
पुलिस ने आरोपी प्रेमदास अटोलिया पिता अमरलाल चारण, निवासी कातना को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से सट्टा अंकों की लिखी पर्चियां, एक पेन एवं 2,280 रुपये नकद जप्त किए गए।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 468/2026 के तहत मध्यप्रदेश जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 4-ए के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया है।