ब्रेकिंग
अनुराग जैन होंगे नीति आयोग के नए सीईओ, मुख्य सचिव पद को लेकर अटकलों पर लगा विराम म.प्र.विधानसभा में गूंजा मंदसौर के किसानों के लंबित मुआवजे का मुद्दा, विधायक विपिन जैन ने 2020 की अत... शादी कराने के नाम पर 36 वर्षीय युवक से ठगी, आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज

गांधी सागर के पानी से खिमला ब्‍लॉक में उत्‍पादित होगी बिजली, नीमच कलेक्‍टर श्री दिनेश जैन ने 13 हजार करोड के ग्रीनको पॉवर जनरेशन प्रोजेक्‍ट का निरीक्षण किया

नीमच 24 दिसंबर 2023, मध्यप्रदेश, नीमच जिले के गांधी सागर जलाशय से सटे खिमला ब्‍लॉक में लगभग 13 हजार करोड लागत से ग्रीनको पॉवर जनरेशन प्रोजेक्‍ट का कार्य तेजी से जारी है। इस परियोजना के तहत गांधी सागर का जल एक बडे सम्‍पवेल में स्‍टोरेज कर उससे बिजली उत्‍पादित की जावेगी। इस प्रोजेक्‍ट की विशेषता यह है, कि इसमें पानी का पुर्नरूउपयोग हो सकेगा और बिजली उत्‍पादन से पानी व्‍यर्थ नहीं बहेगा। इस प्रोजेक्‍ट का कार्य मार्च 2025 तक पूरा कर बिजली का उत्‍पादन प्रारंभ हो जायेगा।

कलेक्‍टर दिनेश जैन ने रविवार को नीमच जिले की रामपुरा तहसील के खिमला ब्‍लॉक में 13 हजार करोड रूपये की लागत के ग्रीनको प्रोजेक्‍ट के तहत चल रहे निर्माण कार्याे का मौके पर निरीक्षण कर जायजा लिया।

कलेक्‍टर ने प्रोजेक्‍ट इंजीनियर से प्रोजेक्‍ट के विभिन्‍न कार्याे की प्रगति की जानकारी ली और निर्माण कार्य से संबंधी विभिन्‍न मुद्दों पर चर्चा की। कलेक्‍टर के निरीक्षण दौरान बताया गया कि गांधीसागर के किनारे पानी को रोकने के लिए एक डेम व सडक का निर्माण कार्य किया जा रहा है। साथ ही पानी के स्‍टोरेज के लिए ही एक बडे वाटर टैंक का निर्माण भी तेजी से जारी है। इस परियोजना में लगभग दो हजार लोंगो, इंजीनियर्स एवं अन्‍य स्‍टाफ की टीम कार्य कर रही है। कलेक्‍टर ने ग्रीनको प्रोजक्‍ट के कार्य की प्रगति पर संतोष जताया।

इस मौके पर एसडीएम पवन बारिया, सहायक संचालक जगदीश मालवीय, तहसीलदार मुकेश निगम तथा ग्रीनको पावर जरनेटर कंपनी के अधिकारी, ईंजीनियर्स उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.