ब्रेकिंग
अनुराग जैन होंगे नीति आयोग के नए सीईओ, मुख्य सचिव पद को लेकर अटकलों पर लगा विराम म.प्र.विधानसभा में गूंजा मंदसौर के किसानों के लंबित मुआवजे का मुद्दा, विधायक विपिन जैन ने 2020 की अत... शादी कराने के नाम पर 36 वर्षीय युवक से ठगी, आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज

अनुराग जैन होंगे नीति आयोग के नए सीईओ, मुख्य सचिव पद को लेकर अटकलों पर लगा विराम

भोपाल। केंद्र सरकार की कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने बुधवार को जारी आदेश में 1989 बैच के आईएएस अधिकारी अनुराग जैन को नीति आयोग का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है। आदेश के अनुसार, अनुराग जैन पदभार ग्रहण करने की तिथि से अपना कार्यभार संभालेंगे। उनका कार्यकाल उनकी स्वीकृत सेवा-विस्तार अवधि तक और उसके बाद अधिकतम दो वर्ष अथवा अगले आदेश तक रहेगा, जो भी पहले हो।

अनुराग जैन मूल रूप से 31 अगस्त 2025 को सेवानिवृत्त होने वाले थे, लेकिन केंद्र सरकार ने उन्हें सेवानिवृत्ति से ठीक पहले एक वर्ष का सेवा विस्तार दिया था। इसके बाद उनका वर्तमान कार्यकाल 31 अगस्त 2026 तक निर्धारित था। पिछले कुछ सप्ताह से यह चर्चा चल रही थी कि उन्हें मुख्य सचिव के रूप में एक और सेवा विस्तार मिलेगा या मध्य प्रदेश को नया मुख्य सचिव मिलेगा। अब नीति आयोग के सीईओ के रूप में उनकी नियुक्ति के बाद इन अटकलों पर विराम लग गया है।

अनुराग जैन अक्टूबर 2024 में मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव बने थे। इससे पहले वे केंद्र सरकार में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के सचिव और प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में संयुक्त सचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। उनके कार्यकाल के दौरान सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी, नौकरशाही में बेहतर समन्वय तथा केंद्र और राज्य सरकार के बीच बेहतर तालमेल को उनकी प्रमुख उपलब्धियों में माना गया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व के साथ हुई लगातार बैठकों को भी अनुराग जैन के सेवा विस्तार की प्रमुख वजहों में माना जाता रहा है।

ग्वालियर निवासी अनुराग जैन ने आईआईटी खड़गपुर से बीटेक तथा अमेरिका के मैक्सवेल स्कूल से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। वे भोपाल कलेक्टर, अपर मुख्य सचिव (वित्त) और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सचिव के रूप में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके हैं।

उनकी नई नियुक्ति के साथ ही मध्य प्रदेश में नए मुख्य सचिव की नियुक्ति का रास्ता भी साफ हो गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.