ब्रेकिंग
अनुराग जैन होंगे नीति आयोग के नए सीईओ, मुख्य सचिव पद को लेकर अटकलों पर लगा विराम म.प्र.विधानसभा में गूंजा मंदसौर के किसानों के लंबित मुआवजे का मुद्दा, विधायक विपिन जैन ने 2020 की अत... शादी कराने के नाम पर 36 वर्षीय युवक से ठगी, आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज

मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जितु पटवारी 24 दिसंबर से लगातार चार दिनों तक संगठन की समीक्षा करेंगे

भोपाल। कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पदभार ग्रहण करते ही फुल एक्शन मोड में दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने सभी विभागों से पिछले पांच साल के अपने कामों की रिपोर्ट मांगली है। वे 24 दिसंबर से लगातार चार दिनों तक संगठन की समीक्षा करेंगे। वे सभी विभाग और विंग के साथ अलग अलग चर्चा कर उनसे जमीनी हकीकत जानेंगे। पटवारी की इन बैठकों के बाद कांग्रेस में एक बड़ी सर्जरी देखने को मिल सकती है। बता दें, जीतू पटवारी ने हाल ही में 19 दिसंबर को कांग्रेस की कमान संभाली है। विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद केंद्रीय नेतृत्व ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ हो हटाकर पटवारी को जिम्मेदारी दी है। विधानसभा चुनाव में मिली हार से उभरकर कांग्रेस लोकसभा पर ध्यान लगाना चाहती है। ऐसे में पटवारी ने इसकी शुरुआत संगठन में कसावट के साथ की है। सगंठन बैठक के बाद पटवारी प्रदेश का दौरा करेंगे। लोकसभा चुनाव में पार्टी को अधिक से अधिक सीटें मिलें नए प्रदेश अध्यक्ष की प्राथमिकता में है। वर्तमान में कांग्रेस के पास प्रदेश में 29 में से सिर्फ एक ही सीट है। ऐसे में इन सीटों की संख्या बढ़ाना पटवारी के लिए बड़ी चुनौती है। पहले दिन महिला और युवा प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित की गई ये बैठकें दो चरणों में होंगी। प्रत्येक दिन दो अलग अलग विभागों की बैठक होगी। जहां एक विभाग की बैठक सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी तो वहीं दूसरे विभाग की बैठक दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। पहले दिन 24 दिसंबर को महिला कांग्रेस और युवा कांग्रेस की बैठक लेंगे। इसके बाद दूसरे दिन 25 को एनएसयूआई और सेवा दल की बैठक होगी। तीसरे दिन 26 को जिला अध्यक्ष, प्रभारी और प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। चौथे और अंतिम दिन 27 दिसंबर को सभी विभाग और प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्षों के साथ बैठक होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.