Madhya pardsh / गरोठ। शादी कराने का झांसा देकर रुपये लेने और बाद में शादी नहीं करवाने के मामले में गरोठ पुलिस ने धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार फरियादी मुकेश पिता सालिगराम मेघवाल उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम बंडाया अमरा ने शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी मोहनलाल पिता रमेश तेली, निवासी ग्राम बंडाया अमरा ने शादी करवाने की बात कहकर उससे रुपये लिए, लेकिन तय समय पर शादी नहीं करवाई। फरियादी ने आरोप लगाया कि आरोपी द्वारा शादी के नाम पर विश्वास में लेकर आर्थिक धोखाधड़ी की गई।
फरियादी की रिपोर्ट पर थाना गरोठ में अपराध क्रमांक 289/26, धारा 318(4) बीएनएस एवं 420 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज कर पुलिस सहायक उप निरीक्षक बालमुकुन्द परमार द्वारा मामले की जांच की जा रही है। घटना की अवधि 30 मई 2026 से 21 जुलाई 2026 तक बताई गई है।