ब्रेकिंग
अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति... भानपुरा में अमानक खाद बेचने पर मामला दर्ज, गुजरात कि सुप्रीम कामधेनु फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड कम्... फरार अरमान सुरजनी गिरफ्तार, इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा पूर्व में चार पकड़ेगें जा चुके

पुलिस ने घेराबंदी कर शराब तस्कर को पकड़ा था, न्यायालस ने 02 वर्ष का सश्रम कारावास की सजा सुनाई

नीमच। मध्यप्रदेश के नीमच जिला मे सुश्री संध्या मरावी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, नीमच द्वारा 55 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब की तस्करी करने वाले आरोपी हरिशंकर पिता श्यामलाल खाती, उम्र-37 वर्ष, निवासी-ग्राम कुकडेश्वर, तहसील मनासा, जिला नीमच को धारा 34(2) मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 के अंतर्गत 02 वर्ष के सश्रम कारावास व 50000रू. अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।

प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी करने वाले एडीपीओं श्री रितेश कुमार सोमपुरा द्वारा घटना की जानकारी देते हुए बताया कि घटना 14.09.2021 दिन के लगभग 11ः40 बजे कुकडेश्वर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले तलाउ रोड़ सगस बावजी मंदिर की हैं। थाना कुकडेश्वर में पदस्थ प्रधान आरक्षक रूद्रप्रतापसिंह को कस्बा भ्रमण के दौरान आरोपी द्वारा अवैध शराब विक्रय किये जाने के संबंध में मुखबिर सूचना प्राप्त हुई। मुखबिर सूचना के आधार पर वह सूचना की तस्दीक हेतु मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पहुंचा, जहां पर मुखबिर द्वारा बताये हुलिये का व्यक्ति खड़ा हुआ दिखाई दिया, जिसके पास दो नीले रंग की प्लास्टिक की केन रखी थी, जिसकों घेराबंदी कर पकड़ा गया तथा प्लास्टिक की केनों में क्रमशः 30 एवं 25 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब थी, जिसकी वह अवैध रूप से तस्करी कर रहा था। मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर एवं शराब को जप्तकर उसके विरूद्ध पुलिस थाना कुकडेश्वर में अपराध क्रमांक 197/21 पंजीबद्ध किया गया। एएसआई दिलीपसिंह कलमोदिया द्वारा शेष आवश्यक अनुसंधान उपरांत अभियोग पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
प्रकरण के विचारण के दौरान अभियोजन की ओर से न्यायालय में जप्तीकर्ता अधिकारी एवं विवेचक सहित सभी आवश्यक गवाहों के बयान कराते हुए अपराध को प्रमाणित कर आरोपी को कठोर दण्ड से दण्डित किये जाने का निवेदन किया गया, जिससे सहमत होकर न्यायालय द्वारा आरोपी को उपरोक्त दण्ड से दण्डित किया गया। प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी श्री रितेश कुमार सोमपुरा, एडीपीओ द्वारा की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.