ब्रेकिंग
अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति... भानपुरा में अमानक खाद बेचने पर मामला दर्ज, गुजरात कि सुप्रीम कामधेनु फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड कम्... फरार अरमान सुरजनी गिरफ्तार, इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा पूर्व में चार पकड़ेगें जा चुके

खाद्य अधिकारी के यहां छापा, आय से 600 प्रतिशत अधिक संपत्ति मिलने की जानकारी सामने आई, ईओडब्लु की कार्यवाही

भोपाल। आर्थिक अन्वेषण ब्यूरो ने सागर में पदस्थ खाद्य एवं औषधी विभाग के अधिकारी अमरीश दुबे के यहां स्टार पार्क निवास पर कार्रवाई की है। उनके जबलपुर निवास पर भी सुबह से कार्रवाई जारी है। प्राथमिक जांच में ईओडब्लु को अनुपातहीन संपत्ति के सबूत मिले हैं। टीम अभी दस्तावेज खंगाल रही है। अमरीश दुबे लंबे समय तक जबलपुर में पदस्थ रहे हैं, फिलहाल सागर में पोस्टेड हैं।
अमरीश दुबे की 2008 में नियुक्ति हुई थी। 2011 में उनको खाद्य सुरक्षा अधिकारी की जिम्मेदारी मिली। अब तक की जांच में उनके पास आय से 600 प्रतिशत अधिक संपत्ति मिलने की जानकारी सामने आई है। जबलपुर में 90 लाख का तीन मंजिला आलीशान मकान, शुगर मिल में 90 लाख के इन्वेस्टमेंट के दस्तावेज, शताब्दीपुरम में 2400 स्क्वायर फीट का 65 लाख कीमत का प्लॉट, नरसिंहपुर में दो प्लॉट और एक बैंक लॉकर की जानकारी मिली है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी। नरसिंहपुर में भी जांच की जाएगी। फिर बैंक लॉकर खोले जाएंगे। ईओडब्लु की कार्यवाही जारी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.