ब्रेकिंग
दतिया विधानसभा उपचुनावः दूसरे राउंड में भाजपा 875 मतों से आगे नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियानः मंदसौर जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवा... मल्हारगढ़ पुलिस की कार्रवाईः अवैध शराब के तीन मामलों में 56 क्वार्टर जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, मुख्यमं... मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की आगामी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए कलेक्टर दिव्यांक सिं... गुना पुलिस की गौवंश तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाईः बीनागंज चौकी, थाना चॉचोड़ा पुलिस द्वारा 4 आरोपी... एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश, मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाईः सीतामऊ में 110 ग्राम ए... स्मार्ट मीटर के विरोध में चक्का जाम, उपभोक्ताओं ने सड़क पर रखे मीटर नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0 के अंतर्गत मंदसौर जिला पुलिस अधिक्षक विनोद कुमार मीना के दिशा निर्दे... मध्यप्रदेश, पूरे देश का इकलौता राज्य है, जो 75 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले मेधावी विद्यार्थि...

मनरेगा में जहां 100 दिन का काम मिलता था, वहां विकसित भारत जी राम जी में 125 दिन का रोजगार मिले, यह सुनिश्चित किया गया…

Madhya Pardesh/ इंदौर। केंद्रीय संचार और उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने विकसित भारत रोजगार गारंटी और आजीविका मिशन (ग्रामीण) विधेयक, 2025 को ऐतिहासिक बताते हुए कहा है कि इस योजना से मजदूरों को अब 100 नहीं, बल्कि 125 दिन का रोजगार मिलेगा। साथ ही मजदूरों की मजदूरी में होने वाली चोरी पर रोक लगेगी।

मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर पहुंचे सिंधिया ने संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कांग्रेस की ओर से उठाए जा रहे सवालों का जवाब देते हुए कहा कि विकसित भारत-जी राम जी को लेकर किसी तरह की बात नहीं है, संसद में पूर्ण बहुमत से विधेयक पारित किया है। जनता के हित में यह ऐतिहासिक योजना है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बनाई है। मनरेगा में जहां 100 दिन का काम मिलता था, वहां विकसित भारत जी राम जी में 125 दिन का रोजगार मिले, यह सुनिश्चित किया गया। उन्होंने विकसित भारत जी राम जी का जिक्र करते हुए कहा कि संपूर्ण ग्रामीण क्षेत्र में एक-एक व्यक्ति को रोजगार का अवसर मिले, ऐसी प्रधानमंत्री की सोच और विचारधारा है। कांग्रेस के समय में मनरेगा लाई गई थी, उसमें किए गए प्रावधानों की चर्चा करते हुए सिंधिया ने कहा कि जिस समय कांग्रेस ने यह बिल लाया था, तब 10 हजार करोड़ की राशि नहीं दी जाती थी। आज एक लाख करोड़ से ज्यादा की राशि जी राम जी बिल के आधार पर बजट में प्रावधान है।
इससे रोजगार के अवसर बढेंगे, घटेंगे नहीं, लेकिन जो लोग चोरी करते थे, तब पूरा काम दर्शाया जाता था और कागज पर बिल बनाए जाते थे। लोगों के खाते में पैसे नहीं पहुंचे थे, वह चोरी नहीं की जा सकेगी।
दरअसल, संसद में ग्रामीण इलाकों में रोजगार की गारंटी देने वाला विधेयक पूर्ण बहुमत से पारित हो चुका है। कांग्रेस का आरोप है कि सरकार ने महात्मा गांधी के नाम की योजना सिर्फ इसलिए बदली है, ताकि महात्मा गांधी का नाम न रहे।
Copy@–खास खबर

Leave A Reply

Your email address will not be published.