ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महात्मा गांधी जयंती पर किया नमन नशामुक्ति अभियान के तहत अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, मंदसौर जिला, पुलिस द्वारा 49 क्वार्टर ... सेवा संकल्प यात्रा का उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने किया स्वागत, दलौदा-धुंधड़का में जनप्रतिनिधियों और ... पंचायत सचिव भर्ती की तैयारी तेजः 100 बिंदु आरक्षण रोस्टर की जांच, जिलों को तय तारीख पर भोपाल बुलाया बालाघाट में राहुल गांधी ने पीड़ित आदिवासी परिवारों से की मुलाकात, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, जमीन और ... मंदसौर मे दो न्यायाधीशों की कार्यशैली के विरोध में अभिभाषक अपने कार्य से गुरूवार को विरक्त रहे, आगे ... राहुल गांधी के बालाघाट दौरे को लेकर मंत्री विश्वास सारंग का निशाना गांधी जयंती पूर्व दिवस पर सांसद सुधीर गुप्ता ने किया गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण, दिलाई स्वच्छता की ... मंदसौर में अवैध शराब बेचते युवक गिरफ्तार, 19 क्वार्टर देशी शराब जब्त, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, आबक... एसआईआर के विरोध में कांग्रेस ने निकाली रैली, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश, मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाईः सीतामऊ में 110 ग्राम एमडी सहित सहित 100 से 150 किलो ग्राम एमडी बनाने का भारी मात्रा में केमिकलए ड्रग्स बनाने के उपकरण और एक बिना नंबर की स्कॉर्पियो कार जब्त

Madhya Pardesh/ मंदसौर। सिंथेटिक ड्रग्स के खिलाफ मंदसौर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत सीतामऊ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके से 110 ग्राम एमडी ड्रग्स, सहित 100 से 150 किलो ग्राम एमडी बनाने का भारी मात्रा में केमिकल, ड्रग्स बनाने के उपकरण और एक बिना नंबर की स्कॉर्पियो कार जब्त की है।

मंदसौर जिला पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया की पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों एवं सिंथेटिक ड्रग्स के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीराम स्नेही मीणा एवं एसडीओपी दिनेश प्रजापति के मार्गदर्शन में सीतामऊ पुलिस की विशेष टीम गठित की गई थी।

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर 31 जुलाई और 1 अगस्त 2026 की दरमियानी रात सीतामऊ थाना क्षेत्र के ग्राम मानपुरा में पानी की टंकी के पास दिलीप गायरी के खेत पर बने टीन शेड पर दबिश दी गई। पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा एवं रोपियों को पकड़ने के उद्देश्य से जवाबी कार्रवाई की, लेकिन आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

पुलिस ने मौके से आरोपी दिलीप गायरी और गोविंद गायरी के कब्जे वाले टीन शेड से 110 ग्राम एमडी ड्रग्स, एमडी बनाने में उपयोग होने वाले केमिकल एवं उपकरण बरामद किए। साथ ही बिना नंबर की महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन कार भी जब्त की गई।

 

जब्त सामग्री

110 ग्राम एमडी ड्रग्स

बिना नंबर की महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन कार

208 किलोग्राम एमडीसी केमिकल

117 किलो 800 ग्राम अन्य केमिकल

1 किलो 800 ग्राम क्रिस्टलनुमा पदार्थ

इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटा

गैस भट्टी एवं इलेक्ट्रिक हीटगन (ड्रायर)

केमिकल तैयार करने के लिए उपयोग किए जाने वाले ड्रम, मशीनें और अन्य उपकरण

इस मामले में पुलिस ने थाना सीतामऊ में अपराध क्रमांक 414/26 के तहत धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट, 109, 132 बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

 

फरार आरोपी

दिलीप पिता भेरूलाल गायरी, निवासी ग्राम मानपुरा, थाना सीतामऊ

गोविंद पिता भेरूलाल गायरी, निवासी ग्राम मानपुरा, थाना सीतामऊ

पिंटू सिंह सिसौदिया, निवासी बजरंगगढ़, राजस्थान

पुलिस के अनुसार आरोपियों की तलाश जारी है।

इस कार्रवाई में थाना सीतामऊ के निरीक्षक कमलेश प्रजापति, निरीक्षक अनिल रघुवंशी, उप निरीक्षक कुलदीप राठौर, उप निरीक्षक कपिल सौराष्ट्रीय, उप निरीक्षक विनय बुंदेला, उप निरीक्षक विकास गहलोत सहित साइबर सेल टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.