Madhya Pardesh/ मंदसौर। जागरूक एसपी विनोद कुमार मीना के निदेर्शन मे मंदसौर जिला पुलिस द्वारा नशा मुक्ति अभियान नशे से दूरी है जरूरी विशेष अभियान 2.0 के तहत प्रभावी कार्यवाही करते जिले में अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मल्हारगढ़ थाना पुलिस ने शनिवार को अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 56 क्वार्टर देशी प्लेन शराब जब्त कर उनके विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34 के तहत प्रकरण दर्ज किए हैं।
पहली कार्रवाई महू-नीमच हाईवे स्थित पंजाबी तड़का होटल के सामने, बरखेड़ा पंथ में की गई। यहां पुलिस ने दशरथ पिता जगन्नाथ पंवार (54), निवासी बरखेड़ा पंथ को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से प्रधान आरक्षक, मुकेश राठौर द्वारा 20 क्वार्टर देशी प्लेन शराब बरामद की।
दूसरी कार्रवाई महू-नीमच हाईवे स्थित बिहारी ढाबा के सामने, बरखेड़ा पंथ में हुई। पुलिस ने उदेराम उर्फ उदयराम पिता लालूराम पंवार (46), निवासी बरखेड़ा पंथ को गिरफ्तार कर उसके पास से 18 क्वार्टर देशी प्लेन शराब जब्त की।
तीसरी कार्रवाई ग्राम बरखेड़ा देव में पानी की टंकी के सामने की गई। यहां राजामरा उर्फ राजू पिता मूलचंद जाट (34), निवासी काचरिया देव को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से प्रधान आरक्षक अनिलसिंह राठौड़ द्वारा 18 क्वार्टर देशी प्लेन शराब बरामद की गई।
तीनों मामलों में पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।
