ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महात्मा गांधी जयंती पर किया नमन नशामुक्ति अभियान के तहत अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, मंदसौर जिला, पुलिस द्वारा 49 क्वार्टर ... सेवा संकल्प यात्रा का उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने किया स्वागत, दलौदा-धुंधड़का में जनप्रतिनिधियों और ... पंचायत सचिव भर्ती की तैयारी तेजः 100 बिंदु आरक्षण रोस्टर की जांच, जिलों को तय तारीख पर भोपाल बुलाया बालाघाट में राहुल गांधी ने पीड़ित आदिवासी परिवारों से की मुलाकात, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, जमीन और ... मंदसौर मे दो न्यायाधीशों की कार्यशैली के विरोध में अभिभाषक अपने कार्य से गुरूवार को विरक्त रहे, आगे ... राहुल गांधी के बालाघाट दौरे को लेकर मंत्री विश्वास सारंग का निशाना गांधी जयंती पूर्व दिवस पर सांसद सुधीर गुप्ता ने किया गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण, दिलाई स्वच्छता की ... मंदसौर में अवैध शराब बेचते युवक गिरफ्तार, 19 क्वार्टर देशी शराब जब्त, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, आबक... एसआईआर के विरोध में कांग्रेस ने निकाली रैली, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

गुना पुलिस की गौवंश तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाईः बीनागंज चौकी, थाना चॉचोड़ा पुलिस द्वारा 4 आरोपी गिरफ्तार, कार्रवाई के दौरान 29 गौवंशीय पशुओं को सुरक्षित गौसेवा धाम गौशाला भेजा गया

 कंटेनर एवं गौवंशीय पशुओं सहित कुल 28.50 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया

Madhya pardesh/ गुना। अवैध एवं अनैतिक गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गुना पुलिस ने गौवंश तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के निर्देशन में चांचौड़ा पुलिस ने मुखबिर सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक कंटेनर से 31 गौवंशीय पशुओं को बरामद किया।

पुलिस के अनुसार कंटेनर में क्रूरता पूर्वक गौवंशीय पशुओं को परिवहन किया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान 29 गौवंशीय पशुओं को सुरक्षित मुक्त कर चांचौड़ा स्थित गौसेवा धाम गौशाला भेजा गया, जबकि 2 पशु मृत अवस्था में पाए गए।

मामले में पुलिस ने मौके से 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान सामने आया कि तस्करी में उपयोग किए जा रहे कंटेनर पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई गई थी। पुलिस ने करीब 25 लाख रुपये कीमत का कंटेनर एवं 3.50 लाख रुपये मूल्य के गौवंशीय पशुओं सहित कुल 28.50 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया है।

पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश पशु क्रूरता अधिनियम, मध्यप्रदेश गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम एवं बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब गौवंश तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

गुना पुलिस ने स्पष्ट किया है कि गौवंश तस्करी, पशु क्रूरता और संगठित अपराधों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे अपराधों के विरुद्ध आगे भी सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।

May be an image of text that says "नुलिस थाना चाँचौड़ा, जिला- चोकी बीनागज गुना गुनाम.प्र.) म.प्र) दे भ कि ส श ज g न न"

Leave A Reply

Your email address will not be published.