ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महात्मा गांधी जयंती पर किया नमन नशामुक्ति अभियान के तहत अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, मंदसौर जिला, पुलिस द्वारा 49 क्वार्टर ... सेवा संकल्प यात्रा का उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने किया स्वागत, दलौदा-धुंधड़का में जनप्रतिनिधियों और ... पंचायत सचिव भर्ती की तैयारी तेजः 100 बिंदु आरक्षण रोस्टर की जांच, जिलों को तय तारीख पर भोपाल बुलाया बालाघाट में राहुल गांधी ने पीड़ित आदिवासी परिवारों से की मुलाकात, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, जमीन और ... मंदसौर मे दो न्यायाधीशों की कार्यशैली के विरोध में अभिभाषक अपने कार्य से गुरूवार को विरक्त रहे, आगे ... राहुल गांधी के बालाघाट दौरे को लेकर मंत्री विश्वास सारंग का निशाना गांधी जयंती पूर्व दिवस पर सांसद सुधीर गुप्ता ने किया गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण, दिलाई स्वच्छता की ... मंदसौर में अवैध शराब बेचते युवक गिरफ्तार, 19 क्वार्टर देशी शराब जब्त, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, आबक... एसआईआर के विरोध में कांग्रेस ने निकाली रैली, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की आगामी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने अधिकारियों को पूर्व तैयारी के साथ शिविरों का सफल संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

गरोठ और भानपुरा पहुंचे कलेक्टर दिव्यांक सिंह, विकास कार्यों व योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

Madhya Pardesh/ मंदसौर। जिले के भ्रमण पर शनिवार को कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने गरोठ एवं भानपुरा विकासखंड में अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर शासन की विभिन्न योजनाओं, निर्माण कार्यों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की प्रगति का जायजा लिया। बैठक में गरोठ एसडीएम राहुल चौहान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

बैठक में कलेक्टर ने आगामी मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को पूर्व तैयारी के साथ शिविरों का सफल संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण पर विशेष जोर दिया।

कलेक्टर ने लाड़ली लक्ष्मी योजना, आंगनवाड़ी केंद्रों के संचालन, एनआरसी की व्यवस्थाओं, स्कूलों एवं छात्रावासों की स्थिति, ड्रॉपआउट बच्चों की संख्या तथा स्टाफ और छात्र संख्या की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और बच्चों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

बैठक में विकास कार्यों की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की समीक्षा करते हुए नगर परिषद अधिकारियों को नागरिक सेवाओं में सुधार लाने के निर्देश दिए गए। वहीं एसडीएम से राजस्व प्रकरणों की स्थिति की जानकारी लेकर समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था की भी समीक्षा की और संभावित जल संकट की स्थिति में वैकल्पिक पेयजल स्रोत तैयार रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

बैठक में विकासखंड स्तर के सभी विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की प्रगति से कलेक्टर को अवगत कराया। कलेक्टर ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ समय पर पात्र हितग्राहियों तक पहुंचना सुनिश्चित किया जाए तथा सभी अधिकारी समन्वय के साथ कार्य करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.