ब्रेकिंग
दतिया विधानसभा उपचुनावः पांचवें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त बरकरार, भाजपा 308 वोट से पीछे दतिया विधानसभा उपचुनावः दूसरे राउंड में भाजपा 875 मतों से आगे नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियानः मंदसौर जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवा... मल्हारगढ़ पुलिस की कार्रवाईः अवैध शराब के तीन मामलों में 56 क्वार्टर जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, मुख्यमं... मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की आगामी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए कलेक्टर दिव्यांक सिं... गुना पुलिस की गौवंश तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाईः बीनागंज चौकी, थाना चॉचोड़ा पुलिस द्वारा 4 आरोपी... एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश, मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाईः सीतामऊ में 110 ग्राम ए... स्मार्ट मीटर के विरोध में चक्का जाम, उपभोक्ताओं ने सड़क पर रखे मीटर नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0 के अंतर्गत मंदसौर जिला पुलिस अधिक्षक विनोद कुमार मीना के दिशा निर्दे...

दतिया विधानसभा उपचुनावः दूसरे राउंड में भाजपा 875 मतों से आगे

दतिया। मध्यप्रदेश की दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना जारी है। दूसरे राउंड की मतगणना के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी को 8,253 मत प्राप्त हुए हैं, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी को 7,378 मत मिले हैं। वहीं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के उम्मीदवार को 3,530 मत प्राप्त हुए हैं। दूसरे राउंड के बाद भाजपा 875 मतों की बढ़त बनाए हुए है।

दतिया विधानसभा उपचुनाव में कुल 2,20,410 मतदाताओं में से 1,57,473 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना सोमवार सुबह 8 बजे डाक मतपत्रों की गिनती के साथ शुरू हुई। निर्वाचन आयोग के अनुसार इस सीट की मतगणना कुल 15 राउंड में पूरी की जाएगी।

फिलहाल दूसरे राउंड तक भाजपा बढ़त पर है। हालांकि सभी 15 राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद ही अंतिम परिणाम घोषित किया जाएगा। मतगणना के प्रत्येक राउंड के साथ चुनावी तस्वीर में बदलाव संभव है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.