नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0 के अंतर्गत मंदसौर जिला पुलिस अधिक्षक विनोद कुमार मीना के दिशा निर्देश मे अभियान चलाकर अवैध शराब जप्ती की गई
मंदसौर। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0 के अंतर्गत मंदसौर जिला पुलिस अधिक्षक विनोद कुमार मीना के दिशा निर्देश मे अभियान चलाकर अवैध शराब जप्ती की गई।
काबरा पेट्रोल पंप के पास युवक से 18 क्वार्टर अवैध शराब जब्त
मंदसौर। थाना वायडी नगर पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए एक युवक के कब्जे से अवैध देशी शराब जब्त की है। पुलिस के अनुसार 29 जुलाई 2026 को शाम 7.30 से 7.50 बजे के बीच काबरा पेट्रोल पंप के पास कार्रवाई की गई। मामले में दिनेश पिता कन्हैयालाल रेगर उम्र 26, निवासी शीतला माता मंदिर के पास, अयोध्या बस्ती, थाना वायडी नगर, मंदसौर को 18 क्वार्टर देशी प्लेन शराब के साथ पकड़ा गया। आरोपी के विरुद्ध थाना वायडी नगर में अपराध क्रमांक 331/2026 धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। कार्रवाई प्रधान आरक्षक कमल थावालिया द्वारा की गई। पुलिस ने जब्त शराब को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जयपुरा फांटा पर 5 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब जप्त
मंदसौर। थाना नई आबादी पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए एक युवक के कब्जे से 5 लीटर अवैध हाथ भट्टी की कच्ची शराब जब्त की है। पुलिस के अनुसार 29 जुलाई 2026 को रात 8.40 से 9.00 बजे के बीच मंदसौर-जावरा रोड स्थित जयपुरा फांटा पर कार्रवाई के दौरान मनीष पिता नारायण बारेठ उम्र 27 निवासी ग्राम सगोर, तहसील सीतामऊ को अवैध शराब के साथ पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से प्रधान आरक्षक जितेन्द्र श्रीवास्तव द्वारा 5 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब बरामद होने पर पुलिस ने उसे जब्त कर लिया। इस संबंध में थाना नई आबादी में अपराध क्रमांक 136/2026 के तहत धारा 34 आबकारी एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दलौदा में 5 लीटर कच्ची हाथ भट्टी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
मंदसौर। थाना दलौदा पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को अवैध हाथ भट्टी की कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 29 जुलाई 2026 को रात्रि करीब 9.05 बजे इन्द्रवास, दलौदा क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान केशरसिंह पिता बालूसिंह राजपूत उम्र 55, निवासी दलौदा को 5 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब के साथ पकड़ा गया। आरोपी के विरुद्ध थाना दलौदा में अपराध क्रमांक 293/2026 के तहत धारा 34 आबकारी अधिनियम में प्रकरण दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई उप निरीक्षक राधेश्याम पंवार द्वारा की गई। पुलिस ने अवैध शराब जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
अवैध शराब के साथ एक आरोपी पकडाया
मंदसौर। नाहरगढ़ थाना पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार प्रकरण क्रमांक 306/26 धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत दर्ज किया गया। कार्रवाई 29 जुलाई 2026 को शाम 7.02 बजे की गई। पुलिस टीम ने ग्राम रुपनी में देवेनारायण मंदिर के सामने दबिश देकर आरोपी भारत पिता रामलाल बंजारा, निवासी रुपनी के कब्जे से 5 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब बरामद की। इस कार्रवाई का नेतृत्व प्रधान आरक्षक राकेश शर्मा ने किया। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
पलवई रोड स्थित अपना ढाबा के पीछे से 20 क्वार्टर देशी शराब जप्त
मंदसौर। अफजलपुर थाना पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार प्रकरण क्रमांक 199/26 धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत दर्ज किया गया। कार्रवाई 29 जुलाई 2026 को रात 9.30 से 9.40 बजे के बीच पलवई रोड स्थित अपना ढाबा के पीछे की गई। पुलिस ने रोहित पिता मदनलाल भाटी उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम बिल्लोद, थाना नाहरगढ़, जिला मंदसौर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 20 क्वार्टर प्लेन देशी शराब बरामद की। जब्त शराब की अनुमानित कीमत रू. 2,000 बताई गई है। इस कार्रवाई को प्रधान आरक्षक गगन राठौर ने अंजाम दिया। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की विवेचना की जा रही है।
बड़वन रिंडा रोड देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
मंदसौर। अफजलपुर थाना पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार प्रकरण क्रमांक 200/26 धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत दर्ज किया गया। कार्रवाई 29 जुलाई 2026 को रात 10.30 से 10.40 बजे के बीच बड़वन रिंडा रोड (आम रोड) क्षेत्र में की गई। पुलिस ने नंदलाल पिता रमेशचंद्र लोधा उम्र 35 वर्ष, निवासी भाटरेवास को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 16 क्वार्टर प्लेन देशी शराब बरामद की। जब्त शराब की अनुमानित कीमत रू.1,280 बताई गई है। यह कार्रवाई उप निरीक्षक राजाराम वर्मा के नेतृत्व में की गई। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की विवेचना की जा रही है।
मख्खन ढाबे के सामन से 16 क्वार्टर देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
मंदसौर्र। मल्हारगढ़ थाना क्षेत्र में आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार प्रकरण क्रमांक 144/2026 धारा 34 आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज किया गया। कार्रवाई 29 जुलाई 2026 को दोपहर 3.10 बजे मख्खन ढाबे के सामने, गुमटी से, ग्राम मुरली में की गई। पुलिस ने प्रितेश यादव पिता रमेश यादव उम्र 31 वर्ष,, निवासी बरुहानी, थाना चांदोली, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 16 क्वार्टर देशी प्लेन शराब बरामद की। इस कार्रवाई में प्र.आर. मंजू कंवर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
नारायणगढ़ थाना पुलिसारा देशी मसाला शराब के साथ आरोपी पकड़ाया
मंदसौर। नारायणगढ़ थाना पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को अवैध देशी मसाला शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार प्रकरण क्रमांक 238/2026 धारा 34(1) आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज किया गया। कार्रवाई 29 जुलाई 2026 को शाम 5.00 से 5.30 बजे के बीच झारड़ा-गोपालपुरा रोड स्थित श्मशान के पास, झारड़ा में की गई। पुलिस ने कालूलाल पिता बदरीलाल दमामी उम्र 58 वर्ष, निवासी गोपालपुरा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 16 क्वार्टर देशी मसाला लाल शराब बरामद की। यह कार्रवाई प्रधान आरक्षक 825 कंवरलाल माली द्वारा की गई। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
दोबड़ा से अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
मंदसौर। नारायणगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार थाना नारायणगढ़ में अपराध क्रमांक 239/2026 के तहत धारा 34(1) आबकारी अधिनियम में प्रकरण दर्ज किया गया है। घटना 29 जुलाई 2026 की शाम करीब 4.00 से 4.30 बजे के बीच दोबड़ा, तह.मल्हारगढ़ स्थित डीबीएल प्लांट के पास की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी ईश्वर पिता नाथूलाल मीणा, उम्र 52 वर्ष, निवासी दोबड़ा, थाना नारायणगढ़ को अवैध शराब के साथ पकड़ा। आरोपी के कब्जे से प्र.आर. दीपक बैरागी द्वारा देशी प्लेन शराब के 25 क्वार्टर बरामद किए गए। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। इस कार्रवाई में पुलिस थाना नारायणगढ़ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
मंदसौर के धनराज से अवैध शराब 16 क्वार्टर देशी शराब बरामद
मंदसौर। नारायणगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार थाना नारायणगढ़ में अपराध क्रमांक 240/2026 के तहत धारा 34(1) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया है। घटना 29 जुलाई 2026 की शाम करीब 7.00 से 7.20 बजे के बीच बढ़़ा स्थित शासकीय हाई स्कूल के सामने की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी धनराज पिता रोचीराम सिंधी, उम्र 54 वर्ष, निवासी स्टेशन रोड मंदसौर, थाना वायडी नगर, जिला मंदसौर को पकड़ा। आरोपी के कब्जे से प्र.आर. कुलदीप सिंह द्वारा देशी प्लेन शराब के 16 क्वार्टर बरामद किए गए। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
पिपलिया मंडी पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की
मंदसौर। पिपलिया मंडी पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार थाना पिपलिया मंडी में अपराध क्रमांक 218/2026 के तहत धारा 34 आबकारी एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई 29 जुलाई 2026 को शाम करीब 3.30 बजे से 3.50 बजे के बीच यात्री प्रतीक्षालय, ढीकनिया, थाना पिपलिया मंडी क्षेत्र में की गई। पुलिस ने आरोपी भंवरसिंह पिता मांगू सिंह चौहान, जाति राजपूत, उम्र 40 वर्ष, निवासी ढीकनिया को अवैध शराब के साथ पकड़ा। आरोपी के कब्जे से प्र.आर. विनोद सिंह द्वारा हाथ भट्टी की 3 लीटर कच्ची देशी शराब जब्त की गई। पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।