ब्रेकिंग
नशामुक्ति अभियान के तहत अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, मंदसौर जिला, पुलिस द्वारा 49 क्वार्टर ... सेवा संकल्प यात्रा का उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने किया स्वागत, दलौदा-धुंधड़का में जनप्रतिनिधियों और ... पंचायत सचिव भर्ती की तैयारी तेजः 100 बिंदु आरक्षण रोस्टर की जांच, जिलों को तय तारीख पर भोपाल बुलाया बालाघाट में राहुल गांधी ने पीड़ित आदिवासी परिवारों से की मुलाकात, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, जमीन और ... मंदसौर मे दो न्यायाधीशों की कार्यशैली के विरोध में अभिभाषक अपने कार्य से गुरूवार को विरक्त रहे, आगे ... राहुल गांधी के बालाघाट दौरे को लेकर मंत्री विश्वास सारंग का निशाना गांधी जयंती पूर्व दिवस पर सांसद सुधीर गुप्ता ने किया गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण, दिलाई स्वच्छता की ... मंदसौर में अवैध शराब बेचते युवक गिरफ्तार, 19 क्वार्टर देशी शराब जब्त, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, आबक... एसआईआर के विरोध में कांग्रेस ने निकाली रैली, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन रसोइया महासंघ की चूल्हा बंद हड़ताल से मध्याह्न भोजन व्यवस्था प्रभावित पुर्व मुख्यमंत्री ने मध्यपन्रदे...

नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियानः मंदसौर जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

Madhya pardesh / मंदसौर। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देशन में जिलेभर में चलाए जा रहे ष्नशे से दूरी है जरूरीष् विशेष अभियान 2.0 के तहत मंदसौर पुलिस अवैध शराब के कारोबार पर लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। अभियान के अंतर्गत नपानिया मंडी एवं सीतामऊ थाना पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 36 क्वार्टर अवैध देशी शराब जब्त की है।

नपानिया मंडी थाना पुलिस की कार्रवाई

पिपलिया मंडी थाना पुलिस ने 2 अगस्त 2026 को शाम 6.41 बजे ग्राम सोकड़ी रोड पर कार्रवाई करते हुए आरोपी समरथ पिता मांगीलाल सोलंकी उम्र 43 वर्ष वर्ष निवासी ग्राम चांदवासा, थाना मल्हारगढ़ को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से प्रधान आरक्षक नरेंद्र सांवलिया द्वारा 16 क्वार्टर देशी मसाला शराब बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34 के तहत अपराध क्रमांक 223/26 दर्ज कर अवैध शराब जब्त कर ली है। मामले में वैधानिक कार्रवाई जारी है।

सीतामऊ थाना पुलिस की कार्रवाई
इसी अभियान के तहत सीतामऊ थाना पुलिस ने 2 अगस्त 2026 को शाम 6 बजे ग्राम सासरी पिपलिया में मिठ्ठूनसिंह के खेत के पास आम रास्ते पर दबिश देकर आरोपी मिठ्ठूनसिंह पिता सरदार सिंह राजपूत उम्र 45 वर्ष वर्ष निवासी सासरी पिपलिया को अवैध शराब बेचते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से प्रधान आरक्षक रमेशचंद्र खारोल द्वारा 20 क्वार्टर देशी प्लेन शराब बरामद की। आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34 के तहत अपराध क्रमांक 417/26 दर्ज कर शराब जब्त कर ली गई है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

बतादें. जिला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ष्नशे से दूरी है जरूरीष् अभियान के तहत अवैध शराब एवं अन्य नशीले पदार्थों के कारोबार में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.