ब्रेकिंग
मंदसौर विधायक विपिन जैन ने अधिकारियों की लापरवाही पर जताई बड़ी नाराजगी, विजन डॉक्यूमेंट बैठक मे बोले ... नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के पत्ते व 2680 नगद जब्त नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के 52 पत्ते व 2680 नगद जब्त किसानों के खेतों से लेकर उनके खातों तक का ध्यान रख रही है: राज्य सरकार - मुख्यमंत्री डॉ. यादव एमपीईएसबी की भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवालः पंचायत समन्वय अधिकारी भर्ती में 311 पदों मे एससी को एक भी ... कवच योजना को मिली मंजूरी, 5 हजार किसानों को मिलेगा नए ऋण का लाभः सांसद बंशीलाल गुर्जर खेत के रास्ते को लेकर विवाद, लाठियों से हमला करने वाले गोपाल रामेश्वर कुमावत सहित पांच आरोपियों पर अ... सीतामऊ थाना पुलिस ने अवैध शराब के 60 क्वार्टर देशी शराब बरामद मंदसौर। जिला चिकित्सालय मंदसौर में विधायक प्रतिनिधि बदले, मनोहर नाहटा की जगह जितेंद्र गुगर को मिली ज... लाड़ली बहना योजना को रोजगार से जोड़ने पर जोर, मंत्री निर्मला भूरिया ने दिए सख्त निर्देश, मुख्यमंत्री ड...

पाँचवी-आठवीं परीक्षा में एक हजार से अधिक केन्द्रों पर प्रश्न पत्रों की हुई स्पॉट प्रिंटिंग

भोपाल / 6 मार्च 2024/ स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित की जा रही पाँचवीं-आठवीं कक्षाओं की बोर्ड पैटर्न परीक्षा 6 मार्च से प्रारंभ हुई। इस वर्ष से राज्य शिक्षा केन्द्र, भोपाल द्वारा प्रायोगिक रूप से प्रारंभ की गई व्यवस्था के तहत प्रदेश के चयनित लगभग एक हजार 10 परीक्षा केन्द्रों पर प्रश्न पत्र ऑनलाइन तरीके से पहॅुचे। इस व्यवस्था के तहत सुबह 7.30 बजे केंद्राध्यक्ष एवं सहायक केंद्राध्यक्ष के लॉग-इन पर प्रश्नपत्र की लिंक एक्टिव हुई, जिसके माध्य्म से परीक्षा केंद्र पर ही प्रश्न पत्रों की स्पॉट प्रिन्टिंग कराकर परीक्षर्थियों को दिये गये।

संचालक, राज्य शिक्षा केन्द्र धनराजू एस ने बताया कि प्रश्न पत्रों की गोपनीयता तथा मुद्रण और परिवहन में लगने वाले समय और संसाधनों की बचत के लिये यह प्रक्रिया प्रयोग के तौर पर की जा रही है। पहले दिन परीक्षा मे स्पॉट प्रिंटिंग प्रक्रिया के तहत 97 प्रतिशत केंद्रों मे सफलतापूर्वक प्रश्नपत्र डाउनलोड एवं प्रिंटिंग कराकर परीक्षा सम्पन्न कराई गई। कुछ केंद्रों में विद्युत अवरोध, नेटवर्क की समस्याएं एवं प्रिंटर की तकनीकी समस्या आदि कारणों से प्रश्नपत्र की स्पॉट प्रिंटिंग नहीं हो सकी, अतः इन सभी केंद्रों मे बैक-अप प्लान के तहत पहले से उपलब्ध कराए गए प्रश्नपत्रों से समय पर परीक्षा सम्पन्न कराई गई।

संचालक श्री धनराजू एस ने बताया कि स्पॉट प्रिंटिंग की व्यवस्था पहली बार प्रायोगिक तौर पर की गई है। संभवतः मध्य प्रदेश ऐसी व्यिवस्थात करने वाला पहला राज्य है, जहॉ ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से प्रश्न पत्र भेजकर परीक्षा केन्‍द्रों पर ही प्रिंटिंग कराकर परीक्षार्थियों को उपलब्ध कराये जा रहे हैं। उन्होने बताया कि इस परीक्षा के लिए नजदीकी स्कूलों में 11 हजार 986 परीक्षा केन्द्र बनाए गये हैं। इनमें से लगभग एक हज़ार से अधिक परीक्षा केन्द्रों पर स्पॉाट प्रिंटिंग की व्यवस्थायें की गई।

राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा आयोजित इस बोर्ड पैटर्न परीक्षाओं में इस वर्ष एक लाख 14 हजार 956 शासकीय, निजी शालाएं और मदरसों के लगभग 25 लाख 51 हजार 818 विद्यार्थी सम्मिलित हो रहे हैं। इनमें से 203 निजी स्कूरलों के 6 हजार 621 छात्रों के लिए एनसीईआरटी पाठ्यक्रम के अनुसार पृथक से भाषा विषय के प्रश्न पत्र तैयार किए गए हैं। छह मार्च को कक्षा 5वीं और 8वीं के विद्यार्थियों की भाषा विषय की परीक्षा हुई।

राज्यस्तर पर मिली सूचनाओं के अनुसार पहले दिन पूरे प्रदेश में कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड पैटर्न परीक्षाएं सुचारू रूप से सम्पन्न हुई। सात मार्च को कक्षा 5वीं और 8वीं का गणित अथवा संगीत (दृष्टिबाधितों के लिए) का पेपर होगा।

परीक्षाओं के सुचारू संचालन के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने पृथक से आईटी पोर्टल तैयार किया गया है। परीक्षा का पूर्ण संचालन और समस्त‍ व्यवस्थायें ऑनलाइन की गई हैं। इस पोर्टल से विद्यार्थियों का सत्या्पन, परीक्षा केन्द्रों का निर्धारण, केन्द्राध्यक्षों की मेंपिंग, सामग्री वितरण आदि कार्यो के संपादन के साथ ही परीक्षार्थियों के रोल नम्बर और प्रवेश पत्र जारी करने की सुविधा भी दी गई है। पोर्टल से ही विद्यार्थियों की परीक्षा में उपस्थिति भी दर्ज होगी। परीक्षा के बाद होने वाले मूल्यांकन कार्य और अंकसूची देने की सुविधा भी इसी पोर्टल से दी जायेगी

Leave A Reply

Your email address will not be published.