ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश के मंदसौर स्थित अष्टमुखी भगवान श्री पशुपतिनाथ महादेव मंदिर में अशोभनीय हरकतें करने के माम... मंदसौर जिले मेंअवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, चार मामलों में प्रकरण दर्ज केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया - “राहुल गांधी पार्ट टाइम नेता हैं।” मंदसौर जिले में पुलिस ने 16 क्वार्टर देशी शराब के साथ आरोपी को पकड़ा कर्तव्य की राह में सर्वाेच्च बलिदान, वीर पुलिसकर्मियों को शत-शत नमन-CM मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस कार्रवाई; दो महिलाओं सहित छः आरोपी कपड़ाएं, सड़क हादसे में यु... दशहरा पर रावण की पूजा होगी, मंदसौर रावण की पत्नी मंदोदरी का मायका, दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूं... विजयादशमी पर्व-शस्त्र-पूजन सुरक्षा और स्वतंत्रता के प्रति सम्मान का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव / प... अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद, 3 अज्ञात आरोपियों के ख... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, छह मामलों में शराब जब्त; चाकूबाजी के मामले में...

मध्यप्रदेश के मंदसौर स्थित अष्टमुखी भगवान श्री पशुपतिनाथ महादेव मंदिर में अशोभनीय हरकतें करने के मामले में आरोपी इमरान के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई कर उसे इंदौर जिला जेल में निरुद्ध किया गया।

मंदसौर। मध्यप्रदेश के मंदसौर स्थित अष्टमुखी भगवान श्री पशुपतिनाथ महादेव मंदिर में अशोभनीय हरकतें करने के मामले में आरोपी इमरान के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई कर उसे इंदौर जिला जेल में निरुद्ध किया गया।

भगवान पशुपतिनाथ मंदिर परिसर स्थित सहस्रेश्वर महादेव मंदिर के गर्भगृह में शराब के नशे में अशोभनीय हरकतें करने के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। आरोपी इमरान पिता अब्दुल रशीद खलीफा, निवासी नयापुरा रोड, मंदसौर के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई की गई है। आदेश जारी होने के बाद आरोपी को इंदौर जिला जेल भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार, नई आबादी थाना प्रभारी कुलदीप सिंह राठौर ने आरोपी के खिलाफ रासुका की कार्रवाई का प्रस्ताव पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा को भेजा था। इसके बाद कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने रासुका के तहत कार्रवाई के आदेश जारी किए।
बताया गया है कि आरोपी के खिलाफ पहले से चार प्रकरण दर्ज हैं। उसके आपराधिक रिकॉर्ड में लूट, मारपीट और जहरीली शराब की तस्करी से जुड़े मामले भी शामिल बताए गए हैं।
19 अक्टूबर को मंदिर के गर्भगृह तक पहुंचा था आरोपी
घटना 19 अक्टूबर की बताई जा रही है। नयापुरा क्षेत्र निवासी इमरान शराब के नशे में पशुपतिनाथ मंदिर परिसर स्थित सहस्रेश्वर महादेव मंदिर के गर्भगृह तक पहुंच गया था। वहां उसने काफी देर तक अभद्रता की। घटना सामने आने के बाद विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संगठनों ने विरोध जताते हुए कार्रवाई की मांग की थी।
मंदिर प्रबंधक को हटाया, सुरक्षा कंपनी को नोटिस
घटना के बाद मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था और जिम्मेदारों की भूमिका पर भी सवाल उठे। मंदिर प्रबंधक राहुल रूजवाल को पद से हटाया जा चुका है। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था संभालने वाली कंपनी को भी नोटिस जारी किया गया है।
मंदिर में प्रवेश करने वाले लोगों की जांच और निगरानी की जिम्मेदारी सुरक्षा एजेंसी की होती है। ऐसे में शराब के नशे में व्यक्ति के गर्भगृह तक पहुंचने की घटना ने सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की जरूरत को सामने ला दिया है।
पुलिस की इस कार्रवाई को मंदिर परिसर में धार्मिक मर्यादा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में सख्त कदम माना जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.