ब्रेकिंग
मंदसौर विधायक विपिन जैन ने अधिकारियों की लापरवाही पर जताई बड़ी नाराजगी, विजन डॉक्यूमेंट बैठक मे बोले ... नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के पत्ते व 2680 नगद जब्त नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के 52 पत्ते व 2680 नगद जब्त किसानों के खेतों से लेकर उनके खातों तक का ध्यान रख रही है: राज्य सरकार - मुख्यमंत्री डॉ. यादव एमपीईएसबी की भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवालः पंचायत समन्वय अधिकारी भर्ती में 311 पदों मे एससी को एक भी ... कवच योजना को मिली मंजूरी, 5 हजार किसानों को मिलेगा नए ऋण का लाभः सांसद बंशीलाल गुर्जर खेत के रास्ते को लेकर विवाद, लाठियों से हमला करने वाले गोपाल रामेश्वर कुमावत सहित पांच आरोपियों पर अ... सीतामऊ थाना पुलिस ने अवैध शराब के 60 क्वार्टर देशी शराब बरामद मंदसौर। जिला चिकित्सालय मंदसौर में विधायक प्रतिनिधि बदले, मनोहर नाहटा की जगह जितेंद्र गुगर को मिली ज... लाड़ली बहना योजना को रोजगार से जोड़ने पर जोर, मंत्री निर्मला भूरिया ने दिए सख्त निर्देश, मुख्यमंत्री ड...

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने मध्य प्रदेश की तीन विभूतियां संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया गया

भोपाल। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने विज्ञान भवन में आयोजित एक अलंकरण समारोह में प्रदेश की तीन विभूतियों को वर्ष 2023 के संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने रंगमंच के क्षेत्र में राजीव वर्मा और  अनूप जोशी तथा संगीत के क्षेत्र में सुश्री कलापिनी कोमकली को ताम्रपत्र देकर सम्मानित किया। पुरस्कृत विजेताओं को अंगवस्त्रम और एक लाख रुपए की नगद धनराशि भी प्रदान की गई।

राजीव वर्मा को रंगमंच अभिनय में, अनूप जोशी को संबद्ध नाट्यकला- प्रकाश विन्यास में तथा सुश्री कलापिनी कोमकली को हिंदुस्तानी गायन संगीत में विशिष्ट योगदान के लिए अकादमी पुरस्कार प्राप्त हुआ है।

कार्यक्रम में वर्ष 2022 और 2023 के लिए कुल 94 विभूतियों को अकादमी पुरस्कार और 7 कलाकारों को अकादमी फेलोशिप प्रदान किए गये। इस अवसर पर केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी एवं संस्कृति राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.