रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा की प्रभारी नियुक्त होने के बाद केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा की वरिष्ठ नेता स्मृति ईरानी अपने छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंचीं। यहां उन्होंने भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचकर संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी ली।
भाजपा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने कहा कि स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने से पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में खुशी का माहौल है। उन्होंने कहा कि स्मृति ईरानी के नेतृत्व में अब तक जिस प्रकार से संगठनात्मक कार्य हुए हैं, उससे प्रदेश में भाजपा संगठन को और मजबूती मिलेगी।
स्मृति ईरानी अपने दौरे के दौरान प्रदेश संगठन के पदाधिकारियों के साथ-साथ सांसदों और विधायकों की बैठक लेंगी। बैठक में संगठन की मौजूदा स्थिति, आगामी रणनीति और संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा किए जाने की संभावना है।