ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया - “राहुल गांधी पार्ट टाइम नेता हैं।” मंदसौर जिले में पुलिस ने 16 क्वार्टर देशी शराब के साथ आरोपी को पकड़ा कर्तव्य की राह में सर्वाेच्च बलिदान, वीर पुलिसकर्मियों को शत-शत नमन-CM मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस कार्रवाई; दो महिलाओं सहित छः आरोपी कपड़ाएं, सड़क हादसे में यु... दशहरा पर रावण की पूजा होगी, मंदसौर रावण की पत्नी मंदोदरी का मायका, दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूं... विजयादशमी पर्व-शस्त्र-पूजन सुरक्षा और स्वतंत्रता के प्रति सम्मान का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव / प... अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद, 3 अज्ञात आरोपियों के ख... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, छह मामलों में शराब जब्त; चाकूबाजी के मामले में... ग्वालियर हादसे में बड़ी कार्रवाईः CSP हटाए गए, 3 थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित मंदसौर में अवैध शराब पर शिकंजे की तैयारी, पिछले माह कलेक्टर के दो पत्रों से प्रशासन सक्रिय, 8 आबकारी...

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया – “राहुल गांधी पार्ट टाइम नेता हैं।”

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली में आयोजित ‘यूथ फॉर राइजिंग’ कार्यक्रम में युवाओं के सेवा, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि दिल्ली की धरती से विकसित भारत के निर्माण के संकल्प के साथ युवा आगे बढ़ रहे हैं। युवाओं द्वारा सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में सक्रिय भागीदारी देश के लिए सकारात्मक संदेश है।

चौहान ने कहा कि युवा मां गंगा की स्वच्छता के साथ ही वृक्षारोपण जैसे कार्यों में भी योगदान दे रहे हैं। उनकी रचनात्मक सोच और समाज के प्रति जिम्मेदारी को देखकर प्रसन्नता हुई। उन्होंने कहा कि देश की युवा शक्ति विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

राहुल गांधी पर साधा निशाना

कार्यक्रम के दौरान शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी पार्ट टाइम नेता और फुल टाइम ट्रैवलर हैं।” चौहान ने आरोप लगाया कि जब देश उत्साह और आनंद के माहौल में होता है, तब राहुल गांधी विदेश चले जाते हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश को समस्याओं के बजाय समाधान और सकारात्मक राजनीति की आवश्यकता है। उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि अराजकता फैलाकर सत्ता में आने के सपने देखे जा रहे हैं, लेकिन ऐसे इरादे कभी पूरे नहीं होंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.