ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचीं स्मृति ईरानी, भाजपा संगठन की लेंगी समीक्षा बैठक देवास के चंदाना-विंजाना में मौतों का मामलाः उज्जैन संभाग आयुक्त ने गठित की पांच सदस्यीय जांच समिति मध्यप्रदेश में पंचायत चुनाव 2027 की तैयारी के संकेत, अप्रैल-मई में हो सकते हैं चुनाव, कार्यकाल समाप्... किसान हितैषी अफीम नीति 2026-27 जारी होने पर सांसद सुधीर गुप्ता ने किसानों को दी बधाई / पात्र किसानों... मंदसौर जिले में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 43 कर्मचारियों के संलग्नीकरण आदेश निरस्त मध्यप्रदेश के मंदसौर स्थित अष्टमुखी भगवान श्री पशुपतिनाथ महादेव मंदिर में अशोभनीय हरकतें करने के माम... मंदसौर जिले मेंअवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, चार मामलों में प्रकरण दर्ज केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया - “राहुल गांधी पार्ट टाइम नेता हैं।” मंदसौर जिले में पुलिस ने 16 क्वार्टर देशी शराब के साथ आरोपी को पकड़ा कर्तव्य की राह में सर्वाेच्च बलिदान, वीर पुलिसकर्मियों को शत-शत नमन-CM

दिल्ली-मुबंई रेल्वे मार्ग के मुदसौर जिला के रेल्वे स्टेशन शामगढ़ व सुवासरा पर ट्रेनों के आवगमन की नविन समय सारण जारी-सांसद सुधार गुप्ता के सफर प्रयासों की हो रही प्रशंसा

मंदसौर। दिल्ली-मुबंई रेल्वे मार्ग के मुदसौर जिला के रेल्वे स्टेशन शामगढ़ व सुवासरा पर ट्रेनों के आवगमन की नविन समय सारण जारी-सांसद सुधार गुप्ता के सफर प्रयासों की हो रही प्रशंसा, मध्यप्रदेश, रेलवे में संसदीय क्षेत्र प्रतिदिन नए कीर्तिमान रच रहा है। दोहरीकरण हो या अमृत भारत योजना में स्टेशनों को विकस। इसी के साथ ही नवीन ट्रेनों के परिचालन में भी क्षेत्रिय सांसद सुधीर गुप्ता द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे है। उन्ही के प्रयासों से रेलवे द्वारा दो नवीन ट्रेनों का स्टापेज की स्वीकृति शामगढ़ व सुवासरा स्टेशन पर की गई थी जिसके बाद आज रेलवे द्वारा स्वीकृत नवीन ट्रेनों की समय सारणी तय कर दी।

पुरी-जोधपुर एक्सप्रेस
शामगढ़ में 20813 पुरी-जोधपुर एक्सप्रेस 15 मार्च को रात्रि 12 बजकर 18 मिनिट पर पहुंचेगी और 12 बजकर 20 मिनिट पर रवाना होगी। इसी के साथ ही ट्रेन संख्या 20814 ट्रेन शामगढ़ स्टेशन पर 10 मार्च को 12 बजकर 33 मिनिट पर पहुंचेगी और 12 बजकर 35 मिनिट पर रवाना होगी।

बिलासपुर भगत की कोठी एक्सप्रेस
इसी के साथ ही 20843/20844 बिलासपुर भगत की कोठी एक्सप्रेस का स्टॉपेज सुवासरा में स्वीकृत  किया गया। ट्रेन संख्या 20844  ट्रेन सुवासरा स्टेशन पर 9  मार्च को 1 बजकर 41 मिनिट पर पहुंचेगी और 1 बजकर 43 मिनिट पर रवाना होगी।  वहीं 20843 ट्रेन सुवासरा स्टेशन पर 12  मार्च को 2 बजकर 21 मिनिट पर पहुंचेगी और 2 बजकर 23 मिनिट पर रवाना होगी।

सांसद गुप्ता ने कहा कि इन ट्रेनों के स्टापेज से जगन्नाथ पुरी, भुवनेश्वर जाने वाले यात्रियों को सीधी कनेक्टीविटी मिलेगी। वहीं जोधपुर तक जाने वाले यात्रियों को भी इस ट्रेन की सुविधा मिलेगी। वहीं ट्रेन संख्या 20843/20844 बिलासपुर भगत की कोठी एक्सप्रेस का स्टॉपेज सुवासरा में होने से छत्तीसगढ़ के साथ बिलासपुर, रायपुर व नागपुर, इटारसी, व नर्मदापुरम की ओर जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। वहीं इस ट्रेन का लाभ जोधपुर एवं जयपुर जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.