ब्रेकिंग
मंदसौर जिले में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 43 कर्मचारियों के संलग्नीकरण आदेश निरस्त मध्यप्रदेश के मंदसौर स्थित अष्टमुखी भगवान श्री पशुपतिनाथ महादेव मंदिर में अशोभनीय हरकतें करने के माम... मंदसौर जिले मेंअवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, चार मामलों में प्रकरण दर्ज केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया - “राहुल गांधी पार्ट टाइम नेता हैं।” मंदसौर जिले में पुलिस ने 16 क्वार्टर देशी शराब के साथ आरोपी को पकड़ा कर्तव्य की राह में सर्वाेच्च बलिदान, वीर पुलिसकर्मियों को शत-शत नमन-CM मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस कार्रवाई; दो महिलाओं सहित छः आरोपी कपड़ाएं, सड़क हादसे में यु... दशहरा पर रावण की पूजा होगी, मंदसौर रावण की पत्नी मंदोदरी का मायका, दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूं... विजयादशमी पर्व-शस्त्र-पूजन सुरक्षा और स्वतंत्रता के प्रति सम्मान का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव / प... अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद, 3 अज्ञात आरोपियों के ख...

मंदसौर जिले में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 43 कर्मचारियों के संलग्नीकरण आदेश निरस्त

मंदसौर। मध्यप्रदेश, जिला स्वास्थ्य विभाग ने स्वास्थ्य संस्थाओं में संलग्न नियमित एवं संविदा अधिकारियों-कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 43 कर्मचारियों के संलग्नीकरण आदेश तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिए हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.के. द्विवेदी द्वारा 21 अक्टूबर 2026 को इस संबंध में आदेश जारी किया गया। जारी आदेश के अनुसार, विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं में मूल पदस्थापना स्थल से अन्य स्थानों पर संलग्न कर्मचारियों को अब अपने मूल पदस्थापना स्थल पर कार्य करना होगा। यह कार्रवाई लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के निर्देशों तथा 7 अक्टूबर 2026 को आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में दिए गए निर्देशों के पालन में की गई है।

गरोठ, शामगढ़ सहित कई स्वास्थ्य संस्थाएं प्रभावित

आदेश में मेलखेड़ा ब्लॉक से संबंधित 43 अधिकारियों एवं कर्मचारियों के नाम शामिल हैं। इनमें नर्सिंग ऑफिसर, स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट, एमपीडब्ल्यू, लैब टेक्नीशियन, वार्डबॉय, चिकित्सा अधिकारी, एएनएम सहित विभिन्न पदों पर कार्यरत कर्मचारी शामिल हैं। संलग्नीकरण निरस्त होने से सिविल अस्पताल गरोठ, सिविल अस्पताल शामगढ़, सिविल अस्पताल सुवासरा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और उप स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत कर्मचारियों की पदस्थापना व्यवस्था में बदलाव होगा।

मूल पदस्थापना पर उपस्थित होने के निर्देश

विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने मूल पदस्थापना स्थल पर उपस्थित होकर कार्य करने के निर्देश दिए हैं। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि मूल पदस्थापना स्थल के अतिरिक्त अन्य स्थान से उपस्थिति दर्ज कराने पर आगामी माह का वेतन भुगतान नहीं किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी संबंधित कर्मचारी की होगी। विभागीय आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। इस कार्रवाई का उद्देश्य स्वास्थ्य संस्थाओं में कर्मचारियों की पदस्थापना व्यवस्था को निर्धारित निर्देशों के अनुरूप लागू करना है।

ब्लूप्रिंट, फटा हुआ टिकट और टेक्स्ट का चित्रण हो सकता हैब्लूप्रिंट, फटा हुआ टिकट और टेक्स्ट की फ़ोटो हो सकती हैटेक्स्ट की फ़ोटो हो सकती है

Leave A Reply

Your email address will not be published.