ब्रेकिंग
अफीम नीति किसानों के लिए ‘ऊंट के मुंह में जीराः तरुण बाहेती / 12 हजार मीट्रिक टन सीपीएस डोडा गोदामो... छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचीं स्मृति ईरानी, भाजपा संगठन की लेंगी समीक्षा बैठक देवास के चंदाना-विंजाना में मौतों का मामलाः उज्जैन संभाग आयुक्त ने गठित की पांच सदस्यीय जांच समिति मध्यप्रदेश में पंचायत चुनाव 2027 की तैयारी के संकेत, अप्रैल-मई में हो सकते हैं चुनाव, कार्यकाल समाप्... किसान हितैषी अफीम नीति 2026-27 जारी होने पर सांसद सुधीर गुप्ता ने किसानों को दी बधाई / पात्र किसानों... मंदसौर जिले में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 43 कर्मचारियों के संलग्नीकरण आदेश निरस्त मध्यप्रदेश के मंदसौर स्थित अष्टमुखी भगवान श्री पशुपतिनाथ महादेव मंदिर में अशोभनीय हरकतें करने के माम... मंदसौर जिले मेंअवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, चार मामलों में प्रकरण दर्ज केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया - “राहुल गांधी पार्ट टाइम नेता हैं।” मंदसौर जिले में पुलिस ने 16 क्वार्टर देशी शराब के साथ आरोपी को पकड़ा

देवास के चंदाना-विंजाना में मौतों का मामलाः उज्जैन संभाग आयुक्त ने गठित की पांच सदस्यीय जांच समिति

उज्जैन। मध्यप्रदेश, उज्जैन, देवास जिले के ग्राम चंदाना एवं विंजाना में पिछले एक माह के दौरान हुई कुछ लोगों की मौतों को लेकर उज्जैन संभाग आयुक्त ने गंभीरता दिखाते हुए पांच सदस्यीय जांच दल गठित किया है। आयुक्त कार्यालय द्वारा 24 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश में मौतों के कारण, परिस्थितियों और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की विस्तृत एवं निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए गए हैं।

जांच दल में अपर कलेक्टर उज्जैन प्रथम कौशिक (भा.प्र.से.) को अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (गरोठ) मंदसौर रामस्नेही मिश्रा, एसडीओपी सैलाना रतलाम लेखराज मीणा, उप आबकारी आयुक्त, संभागीय उड़नदस्ता उज्जैन हर्षवर्धन राय तथा क्षेत्रीय संचालक लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा उज्जैन डॉ. दीपक कुमार पिप्पल को सदस्य नियुक्त किया गया है।

आदेश के अनुसार जांच दल घटना से जुड़े सभी पहलुओं की तथ्यात्मक और विस्तृत जांच करेगा तथा जांच प्रतिवेदन 15 दिवस के भीतर उज्जैन संभाग आयुक्त को प्रस्तुत करेगा। जांच में पुलिस, आबकारी और स्वास्थ्य विभाग से जुड़े अधिकारियों को शामिल किए जाने से मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच की जाएगी।

Image

Leave A Reply

Your email address will not be published.