भोपाल।। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक कारोबारी के बेटे ने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। गुरुवार की रात यह हादसा तब हुआ जब युवक की मां और बहन कमरे के बाहर टहल रहे थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पनिहार निवासी बंटी सोलंकी बड़े कारोबारी हैं और शहर के सिरोल क्षेत्र में एक टाउनशिप में उनका आवास है। वह काम के सिलसिले में कहीं बाहर थे और घर पर बेटा हर्ष, पत्नी कुसुम और छह साल की बेटी थी। हर्ष कमरे में था और उसकी मां तथा बहन बाहर टहल रहे थे। रात लगभग 12 बजे कमरे से गोली की आवाज सुनाई दी तो हर्ष की मां कुसुम दौड़ते हुए अंदर पहुंची तो उन्होंने देखा कि बेटा लहूलुहान अवस्था में पड़ा है। उसने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर अलमारी से निकालकर खुद की कनपटी पर गोली मार ली है, गंभीर हालत में हर्ष को जयारोग्य चिकित्सालय के ट्रामा सेंटर ले जाएगा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सिरोल थाने की पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है मगर हर्ष ने आत्महत्या क्यों की है इसका खुलासा नहीं हो पाया है और सुसाइड नोट भी पुलिस के हाथ नहीं लगा है।
ब्रेकिंग
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी
मंदसौर पुलिस ने अंतरराज्यीय बागरिया गैंग का किया पर्दाफाश, 5 राज्यों में 17 स्थानों पर नकबजनी की वार...
उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा रविवार को भाजपा की जिला बैठक एवं कार्यशाला में होगें शामिल
गरोठ के वार्ड एक मे सड़क के गड्ढों से परेशान जनता, धरने की चेतावनी
शिक्षक दिवस पर ‘हमारे शिक्षक ऐप’ का सिस्टम गड़बड़ाया.!, स्कूल में मौजूद शिक्षकों को मिला ‘अनुपस्थित’ क...
किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस...
आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व...
पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार
भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न...
अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला