ब्रेकिंग
मंदसौर में दीनदयाल रसोई में निर्धारित 5 रुपये के बजाय भोजन के लिए 10 रुपये वसूले जाने पर अधिकारियों ... मकान बेचने के नाम पर धोखाधड़ी, महिला को 3 साल की सजा /  न्यायालय ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाय... अफीम नीति किसानों के लिए ‘ऊंट के मुंह में जीराः तरुण बाहेती / 12 हजार मीट्रिक टन सीपीएस डोडा गोदामो... छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचीं स्मृति ईरानी, भाजपा संगठन की लेंगी समीक्षा बैठक देवास के चंदाना-विंजाना में मौतों का मामलाः उज्जैन संभाग आयुक्त ने गठित की पांच सदस्यीय जांच समिति मध्यप्रदेश में पंचायत चुनाव 2027 की तैयारी के संकेत, अप्रैल-मई में हो सकते हैं चुनाव, कार्यकाल समाप्... किसान हितैषी अफीम नीति 2026-27 जारी होने पर सांसद सुधीर गुप्ता ने किसानों को दी बधाई / पात्र किसानों... मंदसौर जिले में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 43 कर्मचारियों के संलग्नीकरण आदेश निरस्त मध्यप्रदेश के मंदसौर स्थित अष्टमुखी भगवान श्री पशुपतिनाथ महादेव मंदिर में अशोभनीय हरकतें करने के माम... मंदसौर जिले मेंअवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, चार मामलों में प्रकरण दर्ज

मंदसौर में दीनदयाल रसोई में निर्धारित 5 रुपये के बजाय भोजन के लिए 10 रुपये वसूले जाने पर अधिकारियों ने जिम्मेदारों को कड़ी फटकार लगाई और व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए।

रैन बसेरे में सफाई और लाइटों की व्यवस्था मिली खराब, रसोई में 5 की जगह 10 लेने पर जिम्मेदारों को लगाई फटकार

एक या अधिक लोग, लोग पढ़ रहे हैं और मेज़ की फ़ोटो हो सकती है
मंदसौर। शहर में पंडित दीनदयाल रसोई और रैन बसेरे की व्यवस्थाओं को लेकर लंबे समय से शिकायतें सामने आ रही थीं। इसी बीच पूर्व पार्षद दिनेश नाई द्वारा आरटीआई लगाकर जानकारी मांगे जाने के बाद मामला चर्चा में आया था। इस मामले में विवाद के बाद समझौता होने की बात भी सामने आई थी।
इसी क्रम में आज डिप्टी कलेक्टर एवं दो दिन पूर्व नगर पालिका में पदस्थ किए गए अधिकारी रोहित राणावत अपनी टीम के साथ महाराणा प्रताप क्षेत्र स्थित रैन बसेरे और पंडित दीनदयाल रसोई का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को व्यवस्थाओं में कई खामियां मिलीं, जिस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की।

रैन बसेरे में सफाई और लाइटों की व्यवस्था पर नाराजगी
निरीक्षण के दौरान रैन बसेरे में साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं मिली, वहीं कई लाइटें बंद पाई गईं। इस पर अधिकारियों ने नाराजगी जताते हुए संबंधित जिम्मेदारों को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। रैन बसेरे में ठहरने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया।

5 की जगह 10 लेने पर लगाई फटकार
पंडित दीनदयाल रसोई के निरीक्षण के दौरान भोजन के निर्धारित 5 के बजाय 10 वसूले जाने का मामला सामने आया। इस पर अधिकारियों ने संबंधित जिम्मेदारों को फटकार लगाई। दीनदयाल रसोई का उद्देश्य जरूरतमंदों को कम कीमत पर भोजन उपलब्ध कराना है। ऐसे में निर्धारित राशि से अधिक वसूली की शिकायत सामने आने पर रसोई की व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
बतादें, औचक निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने व्यवस्थाओं में सुधार करने और निर्धारित नियमों के अनुसार संचालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। अब देखना होगा कि निरीक्षण के बाद संबंधित जिम्मेदार व्यवस्थाओं में कितना सुधार करते हैं और जरूरतमंदों को निर्धारित दर पर भोजन एवं रैन बसेरे में बेहतर सुविधाएं कब तक उपलब्ध हो पाती हैं।

फ़ोटो के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.