ब्रेकिंग
मकान बेचने के नाम पर धोखाधड़ी, महिला को 3 साल की सजा /  न्यायालय ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाय... अफीम नीति किसानों के लिए ‘ऊंट के मुंह में जीराः तरुण बाहेती / 12 हजार मीट्रिक टन सीपीएस डोडा गोदामो... छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचीं स्मृति ईरानी, भाजपा संगठन की लेंगी समीक्षा बैठक देवास के चंदाना-विंजाना में मौतों का मामलाः उज्जैन संभाग आयुक्त ने गठित की पांच सदस्यीय जांच समिति मध्यप्रदेश में पंचायत चुनाव 2027 की तैयारी के संकेत, अप्रैल-मई में हो सकते हैं चुनाव, कार्यकाल समाप्... किसान हितैषी अफीम नीति 2026-27 जारी होने पर सांसद सुधीर गुप्ता ने किसानों को दी बधाई / पात्र किसानों... मंदसौर जिले में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 43 कर्मचारियों के संलग्नीकरण आदेश निरस्त मध्यप्रदेश के मंदसौर स्थित अष्टमुखी भगवान श्री पशुपतिनाथ महादेव मंदिर में अशोभनीय हरकतें करने के माम... मंदसौर जिले मेंअवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, चार मामलों में प्रकरण दर्ज केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया - “राहुल गांधी पार्ट टाइम नेता हैं।”

कारोबारी पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से बेटे ने खुदकुशी कर ली

भोपाल।। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक कारोबारी के बेटे ने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। गुरुवार की रात यह हादसा तब हुआ जब युवक की मां और बहन कमरे के बाहर टहल रहे थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पनिहार निवासी बंटी सोलंकी बड़े कारोबारी हैं और शहर के सिरोल क्षेत्र में एक टाउनशिप में उनका आवास है। वह काम के सिलसिले में कहीं बाहर थे और घर पर बेटा हर्ष, पत्नी कुसुम और छह साल की बेटी थी। हर्ष कमरे में था और उसकी मां तथा बहन बाहर टहल रहे थे। रात लगभग 12 बजे कमरे से गोली की आवाज सुनाई दी तो हर्ष की मां कुसुम दौड़ते हुए अंदर पहुंची तो उन्होंने देखा कि बेटा लहूलुहान अवस्था में पड़ा है। उसने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर अलमारी से निकालकर खुद की कनपटी पर गोली मार ली है, गंभीर हालत में हर्ष को जयारोग्य चिकित्सालय के ट्रामा सेंटर ले जाएगा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सिरोल थाने की पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है मगर हर्ष ने आत्महत्या क्यों की है इसका खुलासा नहीं हो पाया है और सुसाइड नोट भी पुलिस के हाथ नहीं लगा है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.